
Mumbai , 7 अक्टूबर . Actress और रियलिटी टीवी शख्सियत अर्चना गौतम के कैफे में Monday तड़के चोरी हो गई. Actress ने इस घटना का cctv फुटेज शेयर करते हुए अपने social media पर शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर cctv फुटेज का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चोर को कैफे में घुसकर कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है. अर्चना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने First Information Report दर्ज कराई है और Mumbai Police से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है.
cctv फुटेज साझा करते हुए अर्चना ने लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं आप सभी के साथ Mumbai में अपने कैफे में हुई चोरी की cctv फुटेज साझा कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा का ध्यान रखें.”
Actress ने कैफे के पीछे की मेहनत के बारे में बताते हुए लिखा, “मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है, जिसके लिए मैंने अपनी सारी जमा- पूंजी लगा दी. इसमें एक-एक चीज बड़ी मेहनत से जोड़ी है लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने इस मामले की First Information Report दर्ज करा दी है और Mumbai Police से विनम्र अनुरोध है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. Mumbai हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है. आप सभी से बस यही अनुरोध है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें.”
Actress द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी. बता दें कि अर्चना ने अक्टूबर 2025 में Mumbai में आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था. उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में अपने काम के दौरान खाना पकाने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी.
–
एनएस/पीएम
–
एनएस/
Skip to content