मुंबई: फुटबॉल मैदान को प्रदर्शनी केंद्र बनाने के विरोध में उतरे आदित्य ठाकरे, निजीकरण और जमीन कब्जाने का लगाया आरोप

Mumbai , 23 अगस्त . शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने Mumbai फुटबॉल एसोसिएशन के नेविल डिसूजा फुटबॉल टर्फ को प्रदर्शनी केंद्र में बदलने की प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए भाजपा पर खिलाड़ियों और युवाओं से खेल के मैदान छीनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से इस मैदान पर बच्चे और पेशेवर खिलाड़ी फुटबॉल खेलते आ रहे हैं, लेकिन अब भाजपा इसे प्रदर्शनी केंद्र में बदलना चाहती है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह जमीन Mumbai फुटबॉल एसोसिएशन को खेल गतिविधियों के लिए दी गई थी और इसका उपयोग केवल फुटबॉल के लिए होता है. भाजपा इस स्थान पर प्रदर्शनी केंद्र बनाकर उसे किसी ट्रस्ट को सौंपना चाहती है और इसके पीछे जमीन पर कब्जा करने की मंशा दिखाई दे रही है. इसके विरोध में ‘रेड कार्ड आंदोलन’ शुरू किया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बांद्रा में एक विशेष ट्रस्ट और फाउंडेशन Political संरक्षण में खुले भूखंडों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि सार्वजनिक और जिला योजना निधियों का उपयोग ऐसे संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, जो हितों के टकराव का मामला है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि समस्या खेल सुविधाओं के निर्माण की नहीं है, बल्कि उनके निजीकरण और नियंत्रण की है. उन्होंने आरोप लगाया कि Mumbai के लोगों की सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

उन्होंने लियोनेल मेसी की Mumbai यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर को फुटबॉल से जुड़े संगठनों के बजाय क्रिकेट स्टेडियम ले जाया गया. यह केवल Political प्रचार और फोटो अवसर तक सीमित रहा, जबकि फुटबॉल के विकास के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए.

आदित्य ठाकरे ने “प्रोजेक्ट महादेव” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी घोषणा तो की गई थी, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी. उन्होंने दावा किया कि जिन बच्चों का चयन किया गया था, उन्हें वापस अपने स्कूलों में भेज दिया गया और उन्हें परियोजना से जोड़ने का काम आगे नहीं बढ़ा.

उन्होंने आरोप लगाया कि Mumbai में फुटबॉल मैदानों को धीरे-धीरे कंक्रीट की इमारतों में बदला जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए खेल सुविधाएं कम होती जा रही हैं. भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि Government अपने करीबी लोगों को मैदान और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जबकि आम खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी की जा रही है.

‘स्क्रीन’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा अब स्क्रीन और जनमत दोनों से डरती है. उन्होंने कहा कि Mumbai के नागरिक रोजाना खराब सड़कों और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन Government इन मुद्दों को हल करने के बजाय खेल के मैदानों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना भी देशहित का हिस्सा है. इसी सोच के साथ रेड कार्ड आंदोलन चलाया जा रहा है. उनका कहना है कि फुटबॉल में गलती या फाउल होने पर रेड कार्ड दिखाया जाता है और इसी प्रतीक के माध्यम से Government को संदेश दिया जा रहा है कि वह खेल मैदानों से दूर रहे और खिलाड़ियों के अधिकारों का सम्मान करे.

एएमटी/डीकेपी