मुंबई पूरी तरह सुरक्षित, कानून-व्यवस्था अमित शाह और फडणवीस के हाथों में है : शिवसेना

Mumbai , 3 नवंबर . Bollywood सितारों को हाल ही में मिली धमकियों और सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिवसेना ने Tuesday को कहा कि Mumbai पूरी तरह सुरक्षित है. Maharashtra और देश की कानून-व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के हाथों में है. Government की जिम्मेदारी है कि Mumbai के हर नागरिक को सुरक्षा दी जाए और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

दरअसल, हाल के दिनों में Bollywood की कई हस्तियों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई हैं. Sunday को Actor अमिताभ बच्चन अपने जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर जमा फैंस का अभिवादन बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से करते नजर आए.

बताया जा रहा है कि यह कदम अमिताभ बच्चन के घर पर हमले की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद उठाया गया.

वहीं, Actor तुषार कपूर को भी 5 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए ऑडियो भेजा गया था. ऑडियो भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था. इस मामले की जांच जारी है.

इस पूरे मामले पर शिवसेना नेता आनंद दुबे ने से बातचीत में कहा कि Mumbai पूरी तरह सुरक्षित है. Maharashtra और देश की कानून-व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के हाथों में है. जो भी अशांति फैलाने या अपराध करने की हिम्मत करेगा, उसे पकड़कर जेल में डाला जाएगा. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Mumbai के हर नागरिक को सुरक्षा देना हमारी Government का कर्तव्य और जिम्मेदारी है. तुषार कपूर को मिली धमकी की Police जांच कर रही है.”

वहीं, शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने भी Mumbai Police की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि Mumbai Police सभी नागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम है. इसमें अमिताभ बच्चन जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं.

शाइना एनसी ने कहा, ”Mumbai Police हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है. अमिताभ बच्चन सेलिब्रिटी हैं. दुनियाभर में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एक तय प्रोटोकॉल होता है. अगर अधिकारियों को किसी तरह का खतरा महसूस होता है, तो घर के बाहर तैनात Mumbai Police के जवान और निजी सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सुरक्षा के उपाय सुझाते हैं. इसका मकसद सुरक्षा को पूरी तरह पुख्ता करना होता है.”

उन्होंने आगे कहा कि ट्रांसपेरेंट बुलेटप्रूफ ग्लास लगाना हो या सुरक्षा से जुड़ा कोई दूसरा इंतजाम, अधिकारियों को जो भी उचित लगता है, वह सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है. ऐसे कदम उठाना हर किसी के हित में है.

–

पीके/एबीएम