
Mumbai , 27 नवंबर . नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Mumbai Police के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी), वर्ली यूनिट ने लगभग 12 किलो 200 ग्राम चरस जब्त की है. इसकी कीमत करीब 12.20 करोड़ रुपए आंकी गई है. Police ने इस मामले में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
Police रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 24-25 नवंबर को Mumbai के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर की गई. नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के संदेह पर Police टीम ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके पास से यह प्रतिबंधित सामग्री बरामद की.
जब्ती के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985’ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर ड्रग नेटवर्क में अपने अन्य संपर्कों के बारे में जानकारी दी है. मिली जानकारी के आधार पर, आगे की जांच के लिए Police की एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है.
Mumbai Police ने Friday को बताया कि यह ऑपरेशन Mumbai Police के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट और अन्य Policeकर्मी शामिल थे. ड्रग तस्करी के इस बड़े नेटवर्क की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
इससे पहले, 18 अगस्त को भी एक अभियान में एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने Mumbai के बांद्रा (पूर्व) में बांद्रा टर्मिनस के पास एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया था और 10 करोड़ रुपए कीमत की 10 किलोग्राम चरस जब्त की थी.
पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने पर एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने दोपहर 2.20 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक तलाशी अभियान चलाया और संतोष साव को हिरासत में लिया. उस पर नशीले पदार्थों की खरीद, बिक्री, सप्लाई और भंडारण में शामिल होने का आरोप है.
–
डीसीएच/
Skip to content