
Mumbai , 4 सितंबर . Maharashtra Government ने Mumbai Police की ऐतिहासिक माउन्टेड यूनिट को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. Government ने इस यूनिट में 70 नए पद बनाने को मंजूरी दे दी है. ये सभी पद ‘घुड़सवारी खिलाड़ी’ के तौर पर होंगे. इस संबंध में गृह विभाग ने 4 सितंबर, 2026 को सरकारी आदेश जारी किया है.
सरकारी आदेश के मुताबिक, ये 70 नए पद मौजूदा पदों के समान वेतनमान पर ही बनाए जाएंगे. ग्रेटर Mumbai के Police कमिश्नर के अधीन मौजूदा 70 पदों को Government को सरेंडर किया जाएगा और उनके बदले उसी पे-स्केल पर घुड़सवारी खिलाड़ी कैडर में 70 नए पद सृजित किए जाएंगे. इसका मतलब है कि Police विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या में कोई इजाफा नहीं होगा, बल्कि मौजूदा 70 पदों को ही पुनर्गठित कर नए कैडर में बदला जाएगा.
दरअसल, Mumbai Police कमिश्नर कार्यालय की ओर से Government को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था. प्रस्ताव में कहा गया था कि माउन्टेड यूनिट की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इसमें प्रोफेशनल घुड़सवारी खिलाड़ियों की नियुक्ति जरूरी है. इस प्रस्ताव को 6 जुलाई, 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय सचिव समिति की बैठक में मंजूरी दी गई थी. समिति की हरी झंडी के बाद ही गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया.
Government ने आदेश में यह भी निर्देश दिया है कि माउन्टेड Police यूनिट के लिए अलग से सेवा प्रवेश नियम बनाए जाएं, ताकि घुड़सवारी खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट और पारदर्शी हो सके.
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिशिष्ट में बताए गए 70 पदों के अलावा यूनिट के लिए कोई अतिरिक्त पद नहीं बनाया जाएगा और न ही कोई अतिरिक्त फंड दिया जाएगा. घोड़ों के स्वास्थ्य, उनके भोजन और अस्तबल के प्रबंधन का काम भी उपलब्ध संसाधनों के भीतर ही करना होगा.
बता दें कि Mumbai Police की माउन्टेड यूनिट न सिर्फ भीड़ नियंत्रण और गश्त के लिए अहम है, बल्कि यह Police की शान भी मानी जाती है. राष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भी इस यूनिट ने कई बार Mumbai Police का नाम रोशन किया है. नए खिलाड़ियों की नियुक्ति से यूनिट की ऑपरेशनल क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही खेल के क्षेत्र में भी Mumbai Police की ताकत और बढ़ने की उम्मीद है.
–
एससीएच
Skip to content