मुंबई पुलिस की कार्रवाई, 2.53 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

Mumbai , 7 अक्टूबर . Mumbai Police की एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है. Police ने लगभग 2.53 करोड़ रुपए की नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की हैं.

प्रेस नोट के अनुसार, यह मामला एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत दर्ज किया गया है. यह अपराध 6 अक्टूबर को रात 10:40 बजे से 12:40 बजे के बीच हुआ और उसी दिन मामला दर्ज किया गया.

Mumbai में अवैध नशे की खरीद, बिक्री और सप्लाई में शामिल लोगों की जांच के दौरान Police को सूचना मिली कि एक व्यक्ति डॉ. जाकिर हुसैन नगर, गोवंडी, Mumbai इलाके में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियां बेच रहा है.

सूचना की पुष्टि करने के बाद Police ने आरोपी के घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान Police ने निटकोर-10 ब्रांड की 4,500 नाइट्राजेपम गोलियां बरामद कीं, जिसका वजन लगभग 2 किलो 475 ग्राम है और कीमत 1.98 करोड़ रुपए बताई गई है.

इसके साथ ही Police ने प्रोकाल्म-1 ब्रांड की 5,300 अल्प्राजोलम गोलियां भी जब्त कीं, जिसका वजन लगभग 689 ग्राम है और कीमत 55.92 लाख रुपए है. इस तरह कुल 9,800 नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम गोलियां जब्त की गईं, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.53 करोड़ रुपए है.

यह ऑपरेशन Mumbai Police कमिश्नर देवेन भारती, जॉइंट Police कमिश्नर (क्राइम) अनिल कुंभार और एडिशनल Police कमिश्नर (क्राइम) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान एंटी-नारकोटिक्स सेल और वर्ली यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Police मामले की आगे जांच कर रही है और पता लगा रही है कि ये दवाएं कहां से लाई गई थीं और इनका नेटवर्क कितना बड़ा है. बता दें कि नाइट्राजेपम और अल्प्राजोलम दोनों बेंजोडायजेपाइन वर्ग की दवाएं हैं जो मस्तिष्क को शांत करने का काम करती हैं.

–

एएस