मुंबई पुलिस कमिश्नर की संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों को लेकर चेतावनी, सीजेपी कार्यकर्ताओं को भी किया आगाह

Mumbai , 4 सितंबर . Mumbai Police कमिश्नर देवेन भारती ने बिश्नोई गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों और शहर में किसी भी संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि Mumbai Police किसी भी गैंग को शहर में अपने पैर जमाने नहीं देगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है.

देवेन भारती ने कहा, “Mumbai में किसी भी गैंग को पैर नहीं जमाने देंगे. 90 के दशक में लोगों ने देखा है कि किस तरह अंडरवर्ल्ड का सफाया किया गया था. अगर कोई संगठित गिरोह कुछ करने की कोशिश करता है, तो उससे निपटने के लिए Mumbai Police पूरी तरह सक्षम है.”

Police कमिश्नर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिश्नोई गैंग के नाम पर कई फिल्मी हस्तियों और अन्य सेलिब्रिटीज को लगातार धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि Mumbai Police किसी भी आपराधिक गिरोह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

देवेन भारती ने अपने बयान में 90 के दशक का भी जिक्र किया, जब Mumbai Police ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर संगठित अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण किया था.

इसके साथ ही उन्होंने, बिना अनुमति के स्कूल में दाखिल होने पर कार्रवाई की बात कही है. Mumbai के कोलाबा इलाके में स्थित बीएमसी स्कूलों में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और उनके कथित ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

जानकारी के अनुसार, सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी स्कूलों में पहुंचे थे. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने इस मामले की शिकायत कोलाबा Police स्टेशन में दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर कोलाबा Police ने सीजेपी से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Mumbai Police कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अगर सीजेपी कार्यकर्ता बीएमसी या किसी भी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल अथवा स्कूल प्रशासन की अनुमति के बिना जाते हैं और स्कूल या प्रिंसिपल की तरफ से शिकायत आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आगे कहा, “कानून के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं है. बिना अनुमति किसी भी स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं किया जा सकता. सीजेपी कार्यकर्ता भी बिना इजाजत किसी स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकते.”

एएमटी/एबीएम