
Mumbai , 26 नवंबर . Mumbai के माहिम इलाके में पीसी जैन ज्वेलर्स की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. पीसी जैन ज्वेलर्स के मालिक भरत जैन ने दावा किया कि धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था.
Mumbai Police की जांच के दौरान पता चला है कि भरत जैन को लगातार धमकियां मिल रही थीं और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. अब तक भरत जैन को तीन बार धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है.
सूत्रों के अनुसार, भरत जैन को पहली धमकी 18 अक्टूबर को मिली थी. अनजान नंबर से फोन आने पर शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया था. हालांकि, उसी दिन शाम को उन्हें मैसेज भेजकर गोली मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद 24 अक्टूबर को भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए. भेजे गए एक मैसेज में लिखा था, ‘रेडी रखना चमत्कार छाया’. धमकियों के जरिए उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.
सूत्रों ने यह भी बताया कि शूटर्स ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी. आरोपियों ने मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर भी मिटा दिया था, ताकि उसके मालिक का सही पता न लगाया जा सके. शूटर्स ने फायरिंग के समय हेलमेट पहना हुआ था.
cctv फुटेज में देखा गया कि हेलमेट पहने हुए शूटर्स माहिम इलाके में पहुंचे और दुकान पर गोलियां चलाईं. दोनों शूटर्स ने खुद को पूरी तरह से ढक रखा था, ताकि अपनी पहचान छिपा सकें. सूत्रों का दावा है कि शूटर्स बांद्रा स्टेशन के पास बाइक छोड़कर भागे. इसके बाद वे ट्रेन से बोरीवली की तरफ चले गए.
फिलहाल, इस मामले में Mumbai Police शूटर्स की तलाश कर रही है. Police ने कई टीमें बनाई हैं, जिनमें लोकल Police के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी काम कर रही है.
–
डीसीएच/एबीएम
Skip to content