
Mumbai , 8 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के Mumbai दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. Mumbai Police ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जहां Prime Minister का कार्यक्रम होना है.
Police के मुताबिक, एक शख्स अपने आप को Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बता रहा था. उसकी पहचान रोहन पारेख के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. सूत्रों ने बताया कि रोहन के पास पीएमओ कार्यालय का नकली आईडी कार्ड भी था. सिक्योरिटी ने जब जांच की तो उसका आईडी फर्जी निकला.
चौंकाने वाली बात यह है कि रोहन एक बॉडीगार्ड के साथ घूम रहा था, जिसके पास एक बंदूक भी मिली है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले की आगे की जांच अब Mumbai क्राइम ब्रांच कर रही है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी फर्जी आईडी लेकर पीएम के कार्यक्रम स्थल पर क्यों पहुंचा था और उसका मकसद क्या था?
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब Prime Minister मोदी Tuesday शाम को Mumbai में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करने वाले हैं. यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से संबंधित दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली वार्षिक सम्मेलनों में से एक है.
Prime Minister Tuesday शाम करीब 5:45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण Tuesday 8 सितंबर से Friday 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है.
2020 से जीएफएफ एक अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा है, जहां नीति निर्माता, रेगुलेटर, सेंट्रल बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, टेक कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य वैश्विक हितधारक फाइनेंस सेक्टर के भविष्य को आकार देने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं.
इसके अलावा Prime Minister Mumbai में कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे. वे न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों की सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही टांडा रोड और वडोदरा (प्रताप नगर) के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content