मुंबई: ट्रैफिक कांस्टेबल पर बीएमडब्ल्यू चढ़ाने की कोशिश, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai , 31 अक्टूबर . Mumbai के जुहू इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक Policeकर्मी पर कथित तौर पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना के बाद Police ने बीएमडब्ल्यू चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की जांच जुहू Police कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात लगभग 8:15 से 8:30 बजे के बीच विले पार्ले (पश्चिम) स्थित संगीत महाभारती जंक्शन, प्रतीक्षा बंगले के सामने एन.एस. रोड नंबर 10 पर सांताक्रुज ट्रैफिक डिवीजन के Police सिपाही प्रशांत गोकुल हाके यातायात नियंत्रण की ड्यूटी पर तैनात थे.

इसी दौरान बीएमडब्ल्यू कार और मारुति वैगनआर के बीच मामूली टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा था. स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक Policeकर्मी ने दोनों वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ी लगाने का निर्देश दिया.

Police के अनुसार, बीएमडब्ल्यू चला रही महिला चालक ने निर्देशों का पालन करने के बजाय Policeकर्मी से बहस शुरू कर दी. आरोप है कि महिला ने ट्रैफिक constable को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी.

शिकायत के मुताबिक, वर्दीधारी Policeकर्मी वाहन के सामने खड़े थे, इसके बावजूद महिला चालक ने कार उनकी ओर बढ़ा दी. बार-बार वाहन रोकने के लिए कहने के बावजूद उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे Policeकर्मी को अपनी जान बचाने के लिए तत्काल एक तरफ हटना पड़ा.

इसके बाद महिला चालक कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जेवीपीडी जंक्शन की ओर मौके से निकल गई. घटना में मारुति वैगनआर को भी नुकसान पहुंचा.

Police सिपाही प्रशांत गोकुल हाके की शिकायत पर जुहू Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. महिला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 125, 351(2) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police ने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

–

एएमटी/डीकेपी