मुंबई कोस्टल रोड पर स्टंटबाजी, 6-7 कार ड्राइवरों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Mumbai , 7 सितंबर . Mumbai Police ने मरीन ड्राइव के पास कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले 6-7 ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. Police ने कहा है कि इन ड्राइवरों ने न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला.

मरीन ड्राइव Police के अनुसार, यह घटना 3 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे की है. कोस्टल रोड के साउथ-बाउंड स्ट्रेच पर कुछ कारों को तेज गति और खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो social media पर वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद Police ने संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की.

Police ने बताया कि फुटेज में दिख रही गाड़ियों की पहचान कर ली गई है और उनमें शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मरीन ड्राइव Police स्टेशन में यह मामला 4 सितंबर की रात करीब 10:55 बजे दर्ज किया गया. शिकायत मरीन ड्राइव Police स्टेशन से जुड़े एक Police कॉन्स्टेबल ने की थी.

Police के बयान के अनुसार, “मरीन ड्राइव के पास Mumbai कोस्टल रोड पर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 6-7 कार ड्राइवरों पर मामला दर्ज किया गया है. Police ने केस दर्ज किया है और जांच चल रही है.”

Police ने अज्ञात कार ड्राइवरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है. धारा 281 लापरवाही से वाहन चलाने और धारा 125 दूसरों की जान खतरे में डालने से संबंधित है.

Police का कहना है कि कोस्टल रोड पर इस तरह की स्टंटबाजी और रेसिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. Mumbai Police लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और cctv फुटेज के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है.

Police ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत थाने को दें.

एससीएच/एबीएम