मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने संभाली स्थिति

Mumbai , 2 अक्टूबर . Mumbai के दादर स्थित शिवाजी पार्क में Friday को सीजेपी की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भगवा रंग के मफलर पहने कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे. Mumbai Police की तत्परता के कारण दोनों पक्षों के बीच बड़ा टकराव टल गया.

शिवाजी पार्क में यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के साथ कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए.

प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं. इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जांच, और चुनाव आयोग अधिनियम 2023 को वापस लेने की मांग शामिल थी.

प्रदर्शन के दौरान भगवा मफलर पहने कुछ लोग अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और नारे लगाने वाले समूह के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. अचानक हुई नारेबाजी से कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई और दोनों समूह आमने-सामने आ गए.

मौके पर तैनात Mumbai Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों समूहों को अलग किया. Police ने नारे लगाने वाले लोगों को घेरकर प्रदर्शन स्थल से बाहर निकाला.

Police की समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई और किसी बड़ी अप्रिय घटना या हिंसक टकराव को टाल दिया गया.

Policeकर्मियों ने प्रदर्शन स्थल पर व्यवस्था बहाल की और दोनों पक्षों के बीच दूरी बनाए रखी.

हालांकि,’जय श्री राम’ के नारे लगाने वाले लोगों के किसी Political दल या संगठन से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है.

–

एएमटी/एमएस