मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर

Mumbai , 20 सितंबर . Mumbai के लालबाग इलाके में Sunday रात करीब 2 बजे गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई. गणपति उत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जमा थी. इसी बीच, अचानक पंडाल में बिजली का करंट फैलने से अफरातफरी मच गई.

अचानक बिजली का करंट फैलने से 2 लड़के और 3 लड़कियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं. हादसे के तुरंत बाद सभी पांचों पीड़ितों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

अन्य घायलों में से एक लड़की की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल स्थानांतरित किया गया है. वहीं, मसीना अस्पताल में भर्ती शेष तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं.

इससे पहले, जलगांव के एक 25 वर्षीय युवक की Mumbai में लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था. इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जयदीप मेघराज नेमाडे के रूप में हुई.

मृतक के चाचा प्रमोद नेमाडे ने बताया कि वह 17 सितंबर की रात को निकले थे. हमें मेरे दूसरे बेटे का फोन आया जो उनके दोस्तों के साथ था, जिसके बाद हम तुरंत वहां पहुंचे. वह हर साल अपने चार दोस्तों के साथ वहां जाता था. उसे पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी. वह पूरी तरह स्वस्थ था. जब वह लाइन में खड़े होकर अंदर गया, तो उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, इसलिए वह बाहर निकला और अचानक गिर पड़ा था.

डीसीएच/