
मलाड, 18 अक्टूबर . Mumbai के मलाड इलाके के मालवणी स्थित अंबुजवाड़ी में गरबा से जुड़े विवाद को लेकर एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन पर लोहे की छड़ों से हमला किया गया, जिससे परिवार के मुखिया संजय दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार का कहना है कि उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है, जबकि Police मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित की पत्नी रंजना दुबे ने से बात करते हुए घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हम 20 साल से यहां पर रह रहे हैं. इस दौरान तीन बार मेरे पति को मारने की कोशिश की गई. हाल में जो झगड़ा हुआ, उसमें रेहान, गोलू और अजय तीन मुस्लिम युवक थे, और जबरदस्ती घर में घुस गए. हमारे दो जेठ और एक लड़के को मारने लगे. उस दौरान मेरे पति बीच-बचाव करने गए, तो गोलू ने रॉड से हमला किया. वे बहुत दिनों से जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं.”
रंजना दुबे ने बताया कि झगड़े की कोई बड़ी वजह नहीं थी. मंदिर के सामने गरबा हो रहा था, जिसे Police ने नियमानुसार बंद कराया था, उसी को लेकर आरोपियों ने हमला कर दिया.
उन्होंने कहा, “झगड़े की कोई बात नहीं थी. मंदिर के सामने गरबा हो रहा था, जिसे Police ने बंद कराया था. उसी वजह से उन्होंने हमला किया. उनके कृत्यों की वजह से कई हिंदू भाई इस इलाके से चले गए हैं. आरोपी हमें भी भगाना चाहते हैं. मेरे पति आईसीयू में भर्ती हैं. आरोपी हमें मजबूर कर रहे हैं कि इस इलाके में नहीं रहें.”
उन्होंने आगे आरोप लगाया, “हमला करने वाले मुसलमान हैं, लेकिन वे बार-बार हिंदू को आगे कर देते हैं. तीन बार पति पर हमला हो चुका है. Police हमारी नहीं सुन रही है. Police हमारा सहयोग नहीं कर रही है.”
वहीं, पीड़ित के पुत्र हर्ष दुबे ने कहा, “मेरे पिता पर कई बार हमला किया गया. इस बार जो हमला हुआ, उसका कारण यह था कि 20 साल से हर बार की तरह इस बार भी गरबा हो रहा था, 10 बजे नियमानुसार Police ने आकर गरबा बंद करा दिया. इसके बाद आरोपियों ने Police के साथ बहस की. मंदिर के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की. जब आरोपियों ने मारपीट की तो मैंने तुरंत Police को कॉल किया. लेकिन, Police 40-45 मिनट बाद आई.”
हर्ष ने बताया कि उनके पिता करीब 30 घंटे तक आईसीयू में भर्ती रहे, उसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया. परिवार ने Government और Police से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content