
Mumbai , 5 नवंबर . Mumbai के पवई स्थित पॉश हिरानंदानी गार्डन इलाके में मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. Police ने पवई प्लाजा स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 18 वर्षीय युवती को मुक्त कराया. इस कार्रवाई के दौरान Police ने स्पा सेंटर की मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. Police अब इस देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
पवई Police को सूचना मिली थी कि हिरानंदानी गार्डन इलाके के पवई प्लाजा स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police ने पहले मामले की पुष्टि करने की योजना बनाई. इसके लिए एक Policeकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया.
फर्जी ग्राहक के स्पा सेंटर पहुंचने पर उसकी मुलाकात वहां मौजूद मैनेजर से हुई. उसने मैनेजर से मसाज सर्विस के बारे में जानकारी मांगी. आरोप है कि इस दौरान मैनेजर ने मसाज के लिए 2 हजार रुपए और शारीरिक संबंध बनाने के लिए अतिरिक्त 3 हजार रुपए की मांग की. इस तरह कुल 5 हजार रुपए में सेवाएं देने की बात कही गई.
इसके बाद मैनेजर ने एक युवती को फर्जी ग्राहक के साथ कमरे में भेज दिया. Police की पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, फर्जी ग्राहक ने तत्काल टीम को संकेत दे दिया. संकेत मिलते ही पहले से तैयार Police टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मार दिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.
छापेमारी के दौरान Police ने 18 वर्षीय युवती को मुक्त कराया. Police ने उसे अपने संरक्षण में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की और महिला सुधार गृह भेज दिया. इसके साथ ही स्पा सेंटर में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए गए.
इस मामले में Police ने भारती नाम की मैनेजर के खिलाफ संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया है. Police अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.
–
Skip to content