मुंबई के आईसीटी हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में था सिद्धेश

Mumbai , 21 अक्टूबर . Mumbai के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) में पढ़ने वाले दूसरे वर्ष के एक इंजीनियरिंग छात्र ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. घटना Tuesday रात करीब साढ़े 10 बजे की है.

मृतक छात्र की पहचान सिद्धेश पाटील के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नासिक का रहने वाला था. वह आईसीटी में दूसरे साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रहता था.

जानकारी के मुताबिक, सिद्धेश पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था और उसका इलाज भी चल रहा था. कल उसने अपने डॉक्टर को मैसेज कर बताया था कि उसके मन में आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं.

छात्र का मैसेज देखते ही डॉक्टर ने तुरंत उसके परिवार को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने हॉस्टल में रहने वाले सिद्धेश के दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें तुरंत उसके पास जाने के लिए कहा. हालांकि, दोस्तों के पहुंचने से पहले ही सिद्धेश ने हॉस्टल के कमरे में अपनी जान दे दी.

घटना की जानकारी मिलते ही माटुंगा Police मौके पर पहुंची. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. Mumbai Police ने इस घटना की पुष्टि की है.

Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे और क्या कारण थे. छात्र के दोस्तों और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. इससे पहले 14 अक्टूबर को Jharkhand की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में Wednesday को एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिलाल था. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई थी.

घटना राजाउलातू स्थित Jharkhand राय यूनिवर्सिटी के पास की थी. Police के अनुसार, मनीष Jharkhand राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और विश्वविद्यालय के पास एक किराए के कमरे में रहता था. वह पहले एक अन्य छात्र के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले उसका रूममेट वहां से चला गया था.

–

डीएससी