मुंबई की गलियों में पहुंचकर पुरानी यादों में खोईं निकिता दत्ता, स्कूल से लेकर पहले बॉयफ्रेंड के घर तक को किया याद

Mumbai , 20 नवंबर . Actress निकिता दत्ता हाल ही में Mumbai के उस इलाके में पहुंचीं, जहां उनका बचपन बीता था. लंबे समय बाद कोलाबा के नेवी नगर की गलियों में लौटकर वह पुरानी यादों में खो गईं. इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि कैसे इस इलाके से उनकी जिंदगी की कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं.

Actress ने अपने पोस्ट में खुद को एक फौजी की बेटी बताते हुए लिखा कि इंसान का दिल ही तय करता है कि उसका घर कहां है.

‘कबीर सिंह’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं निकिता ने बताया कि उनके पिता की पोस्टिंग की वजह से उनका परिवार Mumbai आया था. उस समय शहर बॉम्बे से Mumbai बनने के दौर से गुजर रहा था. निकिता का बचपन कोलाबा के नेवी नगर में बीता. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी दुनिया मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया तक ही सीमित थी. दूसरे कैंटोनमेंट इलाकों की तरह नेवी नगर भी उनके परिवार की छोटी-सी दुनिया बन गया था.

निकिता ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम बड़े होते हुए शहर के उन हिस्सों के बारे में बहुत कम जानते थे, जो मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया से आगे थे. दूसरे फौजी कैंटोनमेंट की तरह यही हमारी दुनिया थी और हमारे लिए सब कुछ था.”

Actress ने आगे बताया कि इसी इलाके की गलियों में घूमते हुए, यूएस क्लब के ट्रेल पर दौड़ते हुए और रोजाना बेस्ट की 103 नंबर बस में सफर करते हुए उनके सपनों ने आकार लेना शुरू किया था. इस जगह से उनकी बचपन की कई यादें जुड़ी हैं. अब जब वह शूटिंग के सिलसिले में दोबारा इस इलाके में पहुंचीं, तो बीते सालों की यादें ताजा हो गईं.

निकिता ने लिखा, ”इन गलियों में चलते हुए, यूएस क्लब के ट्रेल पर दौड़ते हुए और रोजाना बेस्ट की 103 नंबर बस में सफर करते हुए मेरे छोटे-छोटे सपनों और ख्वाहिशों ने जन्म लिया. यहां शूटिंग के लिए वापस आना मेरे अंदर उन सभी सालों की यादों की एक अजीब-सी कसक भर देता है, जो मैंने यहां बड़े होते हुए बिताए थे.”

निकिता ने एक अन्य तस्वीर में एक साइनबोर्ड भी दिखाया, जिसे देखकर उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास जगहें याद आ गईं. उन्होंने बताया कि इस बोर्ड पर उनके स्कूल, कॉलेज के हॉस्टल और उनके पहले बॉयफ्रेंड के घर का रास्ता भी लिखा था. इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ”एक साइनबोर्ड मिला. मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज हॉस्टल और मेरे पहले बॉयफ्रेंड का घर.”

बता दें कि निकिता दत्ता मूल रूप से New Delhi की रहने वाली हैं. भारतीय नौसेना में उनके पिता की पोस्टिंग के चलते उनका बचपन विशाखापत्तनम और Mumbai समेत कई शहरों में बीता.

–

पीके/एएस