‘मुंबई एयरपोर्ट पर बनी मस्जिद को हटाने के निर्देश’, किरीट सोमैया बोले- ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे लैंड जिहाद’

Mumbai , 10 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने जानकारी दी है कि Mumbai महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि एक व्यवस्थित तरीके से ‘मराठी Mumbai ’ को ‘मुस्लिम Mumbai ’ बनाया जा रहा है.

समाचार एजेंसी से बात करते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि एक व्यवस्थित तरीके से ‘मराठी Mumbai ’ को ‘मुस्लिम Mumbai ’ बनाया जा रहा है. पहले बांद्रा रेलवे टर्मिनस के पास भी बांग्लादेशी मुस्लिम आकर बस चुके थे. अब Mumbai एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के नजदीक मस्जिद बना दी गई. उसमें 12 एयर कंडीशन और 30 पानी के नल हैं.

उन्होंने कहा, “मैंने उसके खिलाफ आवाज उठाई है. इस पर Maharashtra Government की ओर से Mumbai महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने Mumbai एयरपोर्ट कंपनी को चेतावनी दी है. एमएमआरडीए ने मस्जिद को अवैध बताया है और कहा कि इसको कोई अनुमति नहीं दी गई थी. एमएमआरडीए ने इसे हटाने के आदेश दिए हैं.”

किरीट सोमैया ने यह भी कहा कि हमने इस विषय पर कठोर कदम उठाए हैं. इस तरह की मस्जिद, कब्र या दरगाह के नाम पर संवेदनशील इलाकों में ‘लैंड जिहाद’ किया जाता है. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. मैंने मांग की है कि इसकी Police जांच होनी चाहिए.

इसी बीच, भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वोट के लिए देश की सुरक्षा को भी बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं.”

वहीं, किरीट सोमैया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पत्र शेयर किया. उन्होंने कहा, “एमएमआरडीए का कहना है कि यह एक अवैध मस्जिद है. इसके लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई थी. एमएमआरडीए ने Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से कहा है कि वे इस अवैध ढांचे (मस्जिद) को तुरंत गिरा दें. मैंने Mumbai एयरपोर्ट और एमएमआरडीए से अनुरोध किया है कि वे इस ‘लैंड जिहाद’ के पीछे शामिल ट्रस्टियों और लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज करें.”

डीसीएच/