
Mumbai , 18 अक्टूबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में Bollywood स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. हालांकि Actor टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, Mumbai के जुहू में Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. इस घटना में Actor के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि Actor पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे. उन्हें कोई गोली नहीं लगी और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.
उन्होंने कहा कि Mumbai Police ने कई टीमें गठित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक विश्लेषण शुरू कर दिया है और लगभग 15 टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं. जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा. जैसा कि मैंने बताया, फोरेंसिक टीम अपनी जांच कर रही है. इस स्तर पर, चलाई गई गोलियों की संख्या के बारे में विशिष्ट विवरण देना उचित नहीं होगा.
आरोपियों की तलाश के लिए छह Police टीमें तैनात की गई हैं, वहीं अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के cctv फुटेज की जांच शुरू कर दी है. वरिष्ठ Police अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं और गोलीबारी के पीछे का सटीक मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.
Mumbai Police के मुताबिक हमलावर दो या तीन हो सकते हैं. ऐसी प्राथमिक जानकारी है और हमलावर बाइक पर थे. उसी आधार पर आसपास के इलाके में नाकाबंदी की गई है और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है. क्राइम ब्रांच यूनिट नौ और यूनिट आठ के अधिकारी भी पहुंचे. Mumbai Police के साथ-साथ समानांतर जांच क्राइम ब्रांच भी कर रही है.
वहीं, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Mumbai Police आयुक्त को फोन कर Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली. उन्होंने Police आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
–
एमएस/एबीएम
Skip to content