
Mumbai , 23 नवंबर . Mumbai से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उम्रकैद की सजा सुनाए जाते ही एक दोषी बेलापुर कोर्ट की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
दरअसल, हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद दोषी के बेलापुर कोर्ट की इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल दोषी को तत्काल नवी Mumbai के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 34 वर्षीय नागेश बाबू लाड के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में नेरुल Police ने नागेश बाबू लाड को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पिछले सात वर्षों से इस मामले की सुनवाई बेलापुर न्यायालय में चल रही थी.
Monday को न्यायाधीश प्रसन्ना चांदगुडे की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद नागेश को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. प्रत्यक्षदर्शियों और Police सूत्रों के मुताबिक, अदालत का फैसला सुनते ही नागेश गहरे सदमे और निराशा में आ गया.
कोर्टरूम से बाहर निकलने के कुछ ही पलों बाद उसने अचानक इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद Policeकर्मियों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
कोर्ट परिसर में Police की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोषी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
–
डीके/एबीएम
Skip to content