
Mumbai , 30 अक्टूबर . Mumbai इंडियंस (एमआई) ने Friday को आईपीएल 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनेघन को गेंदबाजी कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.
रॉबिन उथप्पा, मिशेल मैक्लेनेघन और धवल कुलकर्णी पूर्व में Mumbai इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं.
मिशेल मैक्लेनेघन का गेंदबाजी कोच के रूप में स्वागत करते हुए एमआई ने एक्स पर लिखा, “हमें मिच वापस मिल गया. एक फैन फेवरेट जिसने अपनी एमआई का बैज पहना और एमआई स्पिरिट को दिखाया. घर में स्वागत है, मिशेल मैक्लेनाघन.”
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनेघन ने 2015 से 2019 तक 56 मैच खेले, जिसमें 71 विकेट हासिल किए. इस दौरान एमआई 2015, 2017 और 2019 में विजेता रही थी.
एमआई ने भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप को अपना फील्डिंग कोच बनाया है. टी. दिलीप India के सफलतम फील्डिंग कोच रहे हैं.
दिलीप का स्वागत करते हुए एमआई ने एक्स पर लिखा, “India के साथ तीन आईसीसी खिताब से लेकर मेडल सेरेमनी के यादगार पलों तक, टी. दिलीप ने अपनी ऊर्जा और पैशन से फैंस का दिल जीता है. अब, वह हमारे फील्डिंग कोच के तौर पर पलटन में भी वही जोश लाते हैं.”
एमआई ने पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.
एक्स पर कुलकर्णी का स्वागत करते हुए एमआई ने लिखा, “Mumbai के अपने, घरेलू टीम के दिग्गज, और अब हमारे डेवलपमेंट बॉलिंग कोच. वापसी पर स्वागत है, धवल कुलकर्णी.”
धवल कुलकर्णी 2007 से 2013 और 2020 से 2021 तक एमआई का हिस्सा रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 35 मैचों में 36 विकेट लिए. इसके अलावा, वह Gujarat लायंस और Rajasthan रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं.
एमआई ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं. रॉबिन ने 2008 में अपने आईपीएल करियर का आगाज एमआई से ही किया था. वह आईपीएल के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकआर) को 2014 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबिन 2021 में लीग जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सदस्य रहे थे.
2008 से 2022 के बीच रॉबिन उथप्पा ने Mumbai इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru, पुणे वॉरियर्स इंडिया, केकेआर, Rajasthan रॉयल्स और सीएसके के लिए खेले हैं. कुल 205 मैचों की 197 पारियों में इस आक्रामक बल्लेबाज ने 27 अर्धशतक लगाते हुए 4,952 रन बनाए थे.
मिशेल मैक्लेनेघन, टी. दिलीप, धवल कुलकर्णी और रॉबिन उथप्पा की नियुक्ति के साथ ही आईपीएल 2027 के लिए Mumbai इंडियंस का कोचिंग सेटअप पूरा हो गया है, जो पूरी तरह नया है. बता दें कि एमआई ने कुछ समय पहले ही कीरोन पोलार्ड को हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था. पोलार्ड एमआई के साथ 2010 से 2022 तक खिलाड़ी और उसके बाद 2026 तक बैटिंग कोच के रूप में जुड़े रहे.
–
पीएके
Skip to content