मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mumbai , 27 नवंबर . Mumbai में 26/11 आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन Bollywood Actor अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’ और पंजाबी गायक-Actor दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. Mumbai की मेयर ऋतु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय, Mumbai मेट्रो नेटवर्क तथा शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है.

ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ को भी उड़ाने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर के बाद से अब तक अमिताभ बच्चन के बंगले को तीन बार धमकी मिल चुकी है. ताजा धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है. साथ ही ‘बब्बर खालसा (परमार कनाडा)’ और ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ जैसे संगठनों के नाम भी लिखे गए हैं. ईमेल में दावा किया गया है कि यदि Mumbai में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, तो शहर में लगातार 30 दिनों तक ग्रेनेड से हमले किए जाएंगे.

वहीं, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 27 नवंबर को Mumbai के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित होना है. Mumbai Police ने इस कार्यक्रम को अनुमति दे दी है. हालांकि, धमकी मिलने के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

दूसरी ओर, Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसी सिलसिले में मनसे की ओर से ताड़देव Police स्टेशन में शिकायत पत्र देकर Police प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है.

मनसे ने सवाल उठाया है कि जब कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई जा रही हैं, तो Police इसे रद्द कराने के बजाय सुरक्षा मुहैया क्यों करा रही है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कॉन्सर्ट रद्द नहीं किया गया, तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महालक्ष्मी रेसकोर्स के पास रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा.

मनसे ने अपनी शिकायत में 22 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट का भी हवाला दिया है. पार्टी के अनुसार, उस कार्यक्रम के दौरान एंटी-नारकोटिक्स सेल की जांच में 55 लोगों में से 12 लोगों के ड्रग्स के सेवन संबंधी टेस्ट पॉजिटिव पाए गए थे. इसी आधार पर मनसे ने आगामी कार्यक्रम में भी ड्रग्स के इस्तेमाल और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई है.

जानकारी के मुताबिक, Friday सुबह मनसे के पदाधिकारी Police स्टेशन पहुंचकर कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग करेंगे. धमकी भरे ईमेल और मनसे के विरोध के बीच Mumbai Police के सामने कार्यक्रम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है.

–

एएस