मुंबई: अंधेरी एमआईडीसी में 66 लाख रुपए का हाइड्रो गांजा बरामद, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 30 अक्टूबर . Mumbai Police के एमआईडीसी (Maharashtra इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) Police थाने की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. Police ने 1 किलो 896 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 66 लाख 36 हजार रुपए बताई जा रही है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, Police उपनिरीक्षक रणजीत गोंदकुपसे और उनकी टीम Thursday को शाम 7:50 बजे गश्त पर थी. इसी दौरान जे.के. इंडस्ट्रियल इस्टेट, पेपर बॉक्स रोड, एमआईडीसी, अंधेरी (पूर्व) में दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे.

Police को देखकर दोनों ने हाथ में मौजूद लाल रंग की प्लास्टिक बैग छिपाने की कोशिश की और वहां से भागने लगे. शक होने पर Police ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने पहले टालमटोल जवाब दिए, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि बैग में हाइड्रो गांजा है.

तलाशी में उनके पास से 1 किलो 896 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपियों की पहचान ओंकार राजेंद्र पवार (उम्र 28 वर्ष, निवासी – भाकरवाडी, ता. कोरेगांव, जिला सतारा) और पियुष मधुकर घोंगडे (उम्र 22 वर्ष, निवासी – वाठार स्टेशन, ता. कोरेगांव, जिला सतारा) के रूप में हुई है.

दोनों के खिलाफ एमआईडीसी Police थाने में मामला दर्ज किया गया है. Police की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी सतारा जिले से Mumbai में हाइड्रो गांजा बेचने के लिए आए थे. Police अब इस नेटवर्क के आगे के लिंक की जांच कर रही है.

यह कार्रवाई Police आयुक्त देवन भारती, सह आयुक्त (का. व सु.) डॉ. मनोजकुमार शर्मा, अपर आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) डॉ. अभिनव देशमुख, Police उप आयुक्त (परिमंडल-3) दत्ता नलावडे, सहायक आयुक्त (अंधेरी विभाग) योगेश शिंदे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक धनंजय नायर और निरीक्षक सुनील कांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणजीत गोंदकुपसे, Police हवलदार गौतम बडे, Police हवलदार बाबू येडगे, Police हवलदार सचिन थोंबरे, Police constable लोखंडे और Police constable बिनल शिंगणे की टीम ने की.

–

डीके/