
मीरा रोड, 21 अक्टूबर . Mumbai से सटे मीरारोड में जंगली जानवरों का शिकार करने निकली टोली की तरफ से चलाई गई एक गोली ने 60 वर्षीय विजय सापटे की जान ले ली. आरोप है कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के चेनागांव जंगल में शिकार के दौरान बंदूक से फायरिंग की गई, जिसके छर्रे विजय सापटे की छाती में जा लगे. उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई.
Police के मुताबिक, मृतक का शव चेनागांव के श्मशान में जला दिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर जांच में जुटी काशीगांव Police ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना ने जंगल में कथित अवैध शिकार और मौत के बाद अपनाए गए तरीके को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Wednesday को मीरा-भायंदर वसई-विरार Police द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे सहायक Police निरीक्षक सुहास कांबले को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चेनागांव के वेलकरी पाड़ा निवासी विजय सापटे की जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से मौत हो गई है और उनके शव को श्मशान में जला दिया गया है.
सूचना मिलते ही काशीगांव Police ने जांच शुरू की. गुप्त सूचना, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी गईं. मृतक के बेटे रोहित सापटे और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के डेबुचा घाट स्थित चेनागांव जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए कुल सात लोग गए थे.
Police जांच के अनुसार, महेश अनंत गायकर (52) के पास छर्रों वाली डबल बैरल बंदूक थी, जबकि दो अन्य लोगों के पास भरमार बंदूकें थीं. रात करीब 9 बजे सामने खड़े एक व्यक्ति के मोबाइल फोन की रोशनी दिखाई दी. आरोप है कि महेश गायकर ने उस रोशनी को जंगली जानवर की आंख समझ लिया और उसी दिशा में बंदूक से गोली चला दी.
गोली के छर्रे विजय सापटे की छाती में लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं. घायलों को जंगल से नीचे लाकर चेनागांव के बेलकड़ी पाड़ा में ले जाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय विजय सापटे (60) की मौत हो गई.
Police के अनुसार, आशिष हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पांडुरंग पालांडे (56) ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से शव की जांच की और व्यक्ति के मृत होने संबंधी दस्तावेज दिए. इसके बाद मृतक के बेटे रोहित सापटे और अन्य लोगों पर कथित तौर पर चेनागांव के श्मशान में विजय सापटे का शव जला देने का आरोप है. Police अब गोलीबारी, विजय सापटे की मौत और शव जलाए जाने के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. काशीगांव Police स्टेशन में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस मामले में सात नामजद व्यक्तियों के नाम जोड़े गए हैं, जिसमें महेश अनंत गायकर (52) निवासी चेनागांव, रोहित विजय सापटे (21), निवासी बेलकड़ी पाड़ा, चेनागांव (मृतक का बेटा), कल्पेश बंडू डगला (25)-निवासी बेलकड़ी पाड़ा,चेनागांव, कुणाल प्रभाकर शेलार (31)- निवासी, पाटीलपाड़ा,चेनागांव, घोड़बंदर रोड, काठोड बिस्तूर लाबड (55)-निवासी बेलकरपाड़ा, चेनागांव, घोड़बंदर रोड, प्रवीण बालू जाधव (55)- निवासी चेनागांव, घोड़बंदर रोड और डॉ. राजेश पांडुरंग पालांडे (56)-निवासी ग्रीन विलेज, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व, जिला ठाणे शामिल हैं.
Police ने महेश अनंत गायकर और काठोड बिस्तूर लाबड को गिरफ्तार किया है. बाकी नामजद व्यक्तियों के संबंध में मामले की कानूनी प्रक्रिया और जांच जारी है.
यह कार्रवाई Police आयुक्त निकेत कौशिक, अपर Police आयुक्त संजय शिंत्रे, Police उपायुक्त परिमंडल-1 राहुल चव्हाण और सहायक Police आयुक्त, मीरा रोड के मार्गदर्शन में की गई. फिलहाल, इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. शिकार के दौरान हुई गोलीबारी में विजय सापटे की मौत और उसके बाद शव जलाए जाने के आरोपों की जांच काशीगांव Police कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content