मीरजापुर में शिक्षक सम्मेलन में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सैफई सिंडिकेट के लोगों का कब्जा था नौकरियों पर

मीरजापुर, 15 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party और कांग्रेस पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि Samajwadi Party हो या कांग्रेस, ये दोनों शिक्षा विरोधी हैं. ऐसा न होता तो प्रदेश में शिक्षा की ये दुर्गति नहीं होती. शिक्षा में अव्यवस्था होने पर सबसे पहले शिक्षकों का सम्मान प्रभावित होता है. स्नातक युवाओं के सामने भविष्य की चिंता खड़ी होती है, वे हताश और निराश होते हैं, पलायन पर मजबूर होते हैं. Samajwadi Party के समय प्रदेश में यही सब हुआ. विश्वविद्यालय नहीं खोले गए, महाविद्यालयों को मान्यता नहीं दी गई और अराजकता चरम पर थी.

उन्होंने कहा कि आज Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और प्रदेश Government के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है, युवाओं को नौकरी मिल रही है, शिक्षकों को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है, तथा शिक्षण संस्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है.

सीएम योगी ने मीरजापुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में कहा कि विंध्यवासिनी धाम की पावन धरती श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. शारदीय नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजी और काली खोह में मां काली के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में मां विंध्यवासिनी धाम में भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है. मां गंगा के पावन घाटों का निर्माण कार्य भी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. ये सुविधाएं वर्ष 2017 से पहले भी दी जा सकती थीं, लेकिन तब इस धनराशि का दुरुपयोग माफिया को पालने और गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने के लिए किया जाता था. हमारी Government ने उसी धनराशि का दुरुपयोग रोका और उसे विकास कार्यों में लगाया. इसी का परिणाम है कि प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम आ रहे हैं. इसके लिए इच्छाशक्ति और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेने की सामर्थ्य चाहिए, लेकिन आजादी के बाद सत्ता में आए लोगों के पास कोई स्पष्ट विजन या दिशा नहीं थी.

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस व सपा में हर काम परिवार के नाम और परिवार तक सीमित रखने की प्रवृत्ति रही. कांग्रेस केवल नेहरू परिवार के लिए और Samajwadi Party सैफई परिवार तक सीमित रही. इन लोगों ने प्रदेश को बेगाना बना दिया था और इसीलिए जनता ने इन्हें बेगाना बना दिया, इनकी छुट्टी कर दी. सपा का वास्तविक चेहरा देखना हो तो राज्यसभा में इसके प्रत्याशियों के चयन को देखिए. ये पीडीए-पीडीए चिल्लाते हैं, लेकिन जब राज्यसभा चुनाव आए तो अपने चचाजान और Mumbai के धन्ना सेठ को प्रत्याशी बना दिया. इन्हें कोई और दलित, वंचित, पिछड़ा या अगड़ा नहीं दिखाई दिया. अगर इन वर्गों पर विश्वास नहीं था तो कम से कम किसी मुस्लिम को ही प्रत्याशी बना देते, लेकिन उसे भी नहीं बनाया. इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने आठ टिकट दिए, जिनमें तीन फॉरवर्ड, तीन बैकवर्ड और दो अनुसूचित जाति के प्रत्याशी थे. पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ताओं को अवसर दिया, किसी धन्ना सेठ को नहीं, क्योंकि कार्यकर्ता मेहनत करता है और अपना समय देता है. Prime Minister Narendra Modi जी के नेतृत्व में एनडीए ने आठ प्रत्याशी दिए और आठों जीते. सपा ने परिवार और धन्ना सेठ को टिकट दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि पीडीए की हवा निकल गई.

सीएम योगी ने कहा कि Samajwadi Party के समय अनिल यादव नाम के व्यक्ति थे, जो सैफई परिवार के रिश्तेदार थे. वह पद के योग्य नहीं थे, फिर भी उन्हें आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया. हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी के साथ उन्हें कुर्सी से हटाया और कहा कि वह उस पद के योग्य नहीं हैं. उस समय युवा सड़कों पर चिल्लाता था, लेकिन Lucknow में बैठी अखिलेश यादव की Government कानों में तेल डालकर खर्राटे लेती थी. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था. आज प्रदेश का युवा नौकरी प्राप्त कर रहा है और स्टार्टअप इकोसिस्टम के माध्यम से दूसरों को रोजगार भी दे रहा है.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को चार बार प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला, लेकिन उस समय मीरजापुर मंडल के तीन जनपदों- मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही में न कोई मेडिकल कॉलेज था और न कोई विश्वविद्यालय. आज मंडल में दो मेडिकल कॉलेज और दो विश्वविद्यालय सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो गया है. भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय तथा सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है. सपा शासन में मंडल में न सड़क थी, न बिजली, न पानी, न सुरक्षा, न Government की सहायता, न शिक्षा और न नौकरी. सैफई सिंडिकेट जिसे चाहता था, उसे नौकरी मिलती थी. नौकरियों पर भी एक ही परिवार का कब्जा था. हमारी Government ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया है.

सीएम योगी ने कहा कि एनडीए और भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में Government बनने के बाद साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख नौजवानों व स्नातकों को सरकारी नौकरी दी गई है. सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाया गया, जिससे 65 लाख लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां मिली है. वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना के तहत तीन करोड़ से ज्यादा रोजगार विकसित किए गए. आस्था भी आर्थिकी का कारण बन सकती है. प्रयागराज का महाकुंभ, मां विंध्यवासिनी धाम और काशी विश्वनाथ धाम इसके उदाहरण हैं. अयोध्या में वर्ष 2017 से पहले स्थिति ऐसी थी कि रामलला के दर्शन के लिए संकरे मार्गों से गुजरना पड़ता था और रामलला टाट के नीचे रहने के लिए मजबूर थे. स्वतंत्र India हम सबको ललकारता था कि क्या यही स्वाधीनता है कि हमारे प्रभु टाट के नीचे रहें? Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आज भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है. विपक्ष इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं. जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया और आस्था पर कुठाराघात किया, वे आज अयोध्या के बारे में उपदेश देते फिर रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि केंद्र और प्रदेश Government की अनेक योजनाएं युवाओं के लिए चल रही हैं. दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की योजना है, जिनमें 62 लाख युवाओं को टैबलेट दिए जा चुके हैं. चुनाव संपन्न होने के बाद फिर बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे और स्नातक युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराकर डिजिटल अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Chief Minister अभ्युदय कोचिंग सेंटर प्रारंभ किए गए हैं. ये केंद्र निशुल्क हैं और युवा भौतिक तथा वर्चुअल दोनों माध्यमों से इनका लाभ ले सकते हैं. नीट, आईआईटी-जेईई, यूपीएससी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Government युवाओं के साथ खड़ी है. Government युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य पर विश्वास करती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले शिक्षकों को न सम्मान था, न सुरक्षा और न स्वास्थ्य की सुविधा. अब Government ने बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के स्ववित्तपोषित संस्थानों सहित 15 लाख शिक्षकों को उनके परिवार सहित प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है. शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दी गई है. किसी घटना या दुर्घटना की स्थिति में 40 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी. Government शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं देती है तथा शिक्षण संस्थानों को कायाकल्प से जोड़ती है. ये काम वर्ष 2017 से पहले भी हो सकते थे, लेकिन उस समय न दृष्टि थी और न विजन. जब विजन ही नहीं होगा तो मिशन कैसे पूरा होगा.

–

एसके/