
New Delhi, 15 नवंबर . भारतीय तैराकी के क्षेत्र में मिहिर सेन का नाम काफी प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है. मिहिर ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से इस विधा में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया है. वह लम्बी दूरी के तैराक थे.
16 नवंबर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्में मिहिर सेन पेशे से वकील थे, लेकिन तैराकी के जुनून ने उन्हें वैश्विक पहचान दी. कहा जाता है कि किसी उपलब्धि को हासिल करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण और जुनून सबसे ज्यादा जरूरी होता है. मिहिर ने इस कहावत को चरितार्थ किया है. उन्होंने 36 साल की उम्र में 12 सितंबर, 1966 को डारडनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था. यह एक असाधारण उपलब्धि थी और इसे हासिल करने वाले वह दुनिया के प्रथम व्यक्ति थे.
इसके पहले मिहिर ने 27 सितंबर, 1958 को 14 घंटे और 45 मिनट में की तैराकी यात्रा में इंग्लिश चैनल को पार किया था. इसी उपलब्धि के बाद उनकी पहचान एक लंबी दूरी के तैराक के रूप में बनी थी. इंग्लिश चैनल को पार करने वाले मिहिर पहले भारतीय और एशियाई थे. पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति हैं.
इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का हिस्सा है, जो ग्रेट ब्रिटेन द्वीप को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है और उत्तरी महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है. इंग्लिश चैनल की लंबाई 563 किलोमीटर और चौड़ाई 240 किलोमीटर है. मिहिर सेन ने 1966 में जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया. यह 40 मील में फैला हुआ है. सेन ने जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को भी तैरकर पार किया था. यह जलडमरूमध्य मोरक्को और स्पेन के बीच है.
India Government ने मिहिर सेन की तैराकी के क्षेत्र में असाधारण सफलता का सम्मान किया है. सेन को 1959 में ‘पद्मश्री’ और 1967 में ‘पद्मभूषण’ सम्मानित किया गया था. सेन का निधन 66 वर्ष की आयु में 11 जून 1997 को कोलकाता में हुआ था.
–
पीएके
Skip to content