मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल

Mumbai , 5 नवंबर . Actor सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब रहे हैं. वह अक्सर अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते रहे हैं. अब सनी देओल एक बार फिर पिता की यादों से जुड़ी एक खास जगह पर पहुंचे, जहां कभी धर्मेंद्र अपना खाली समय बिताया करते थे.

इस दौरान सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी मौजूद रहे. यहां पहुंचकर सनी अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और social media पर एक खास वीडियो साझा किया.

सनी देओल ने social media पर अपने फार्महाउस का एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में वह अपने बेटे करण देओल के साथ खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों वहां चल रहे खेती से जुड़े कामों को देख रहे हैं. इस दौरान वह इस जगह को अपने पिता का फार्म बताते हुए भी सुनाई देते हैं.

इस वीडियो को और इमोशनल बनाने के लिए सनी ने अपनी फिल्म अपने का टाइटल सॉन्ग भी लगाया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, ‘मिसिंग यू पापा’.

दरअसल, धर्मेंद्र का यह फार्महाउस Maharashtra की लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच स्थित है. Mumbai के फिल्मी माहौल और भागदौड़ से दूर करीब 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति को धर्मेंद्र अपना सुकून भरा ठिकाना मानते थे. यहां वह शूटिंग और फिल्मों की व्यस्तता से दूर परिवार के साथ समय बिताते थे. इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल उन्हें काफी पसंद था.

फार्महाउस की बनावट भी इसे खास बनाती है. यहां लकड़ी और पत्थरों से बने हिस्से इसे गांव के घर जैसा रूप देते हैं. धर्मेंद्र को यहां खेती करना और अपने हाथों से फल-सब्जियां उगाना पसंद था. वह कई बार social media पर इस फार्महाउस के वीडियो भी साझा करते थे, जिनमें उनकी सादगी और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिलता था. उनके इन वीडियो में कभी खेतों की हरियाली तो कभी वहां उगाई गई सब्जियों की झलक दिखाई देती थी.

Actor धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में Mumbai स्थित उनके घर पर निधन हो गया था.

–

पीके/