मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता

Lucknow, 3 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश ने अपने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से 31 प्रदेश प्रवक्ता और दो प्रदेश मीडिया सह संयोजक के नाम घोषित किए हैं.

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल और डॉ. ऋचा सिंह शामिल हैं.

इसके अलावा प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश, अभिषेक कृष्ण, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है.

भाजपा ने प्रदेश मीडिया सह-संयोजकों की भी घोषणा की है. हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. नई टीम के जरिए पार्टी मीडिया और Political मुद्दों पर अपनी रणनीति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी.

उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है. इसे देखते हुए Political दल अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं. भाजपा भी संगठन के अलग-अलग स्तरों पर अपनी टीम को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति के मुताबिक जिम्मेदारियां तय करने में जुटी है.

इसी कड़ी में मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सह-संयोजकों पर पार्टी की नीतियों, Government के कामकाज और Political मुद्दों पर भाजपा का पक्ष जनता तथा मीडिया के सामने रखने की अहम जिम्मेदारी होगी.

–

एएमटी/