
नोएडा, 2 सितंबर . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट की ओर से गुम हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन सहयोग’ के तहत Police को बड़ी सफलता मिली है. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और Police उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा Police की सर्विलांस सेल ने तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 101 कीमती स्मार्टफोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है.
Police के मुताबिक, सर्विलांस सेल, सेंट्रल नोएडा Police ने Wednesday को बरामद किए गए सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए. मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. कई लोगों ने Police की इस पहल की सराहना करते हुए गौतमबुद्धनगर Police का आभार जताया. Police जांच में सामने आया कि बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो और बसों में यात्रा के दौरान तथा सुबह-शाम टहलते समय कहीं गिर गए थे या छूट गए थे.
मोबाइल फोन गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने सेंट्रल नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में इसकी सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी. मोबाइल फोन गुम होने से लोगों को न केवल आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है, बल्कि मोबाइल में मौजूद निजी फोटो, संपर्क नंबर, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी को लेकर भी चिंता बनी रहती है. ऐसे में Police द्वारा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाना लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ.
सर्विलांस सेल की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिट रजिस्टर) पोर्टल की सहायता ली. Police ने मोबाइल फोन से संबंधित तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए उनके इस्तेमाल और लोकेशन से जुड़े सुरागों को खंगाला. इसी तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से Police टीम ने एक-एक कर 101 मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की.
Police अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन बरामद करने की इस कार्रवाई में तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ सर्विलांस टीम की मेहनत और लगातार किए गए विश्लेषण की अहम भूमिका रही. सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा रहा है. बरामद किए गए मोबाइल फोन जब उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए तो उन्होंने गौतमबुद्धनगर Police के प्रति आभार व्यक्त किया.
लोगों ने Police की कार्यप्रणाली और ‘मिशन सहयोग’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गुम हुआ महंगा मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत है. सेंट्रल नोएडा Police की इस कार्रवाई के तहत 101 मोबाइल फोन की बरामदगी और करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति को उसके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना ‘मिशन सहयोग’ अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content