
New Delhi, 20 नवंबर . ‘फ्लाइंग सिख’के नाम से मशहूर India के महान धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर Union Minister मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “अपने अद्भुत एवं अद्वितीय प्रदर्शन से वैश्विक पटल पर मां भारती का मस्तक ऊंचा करने वाले भारतीय खेल जगत के गौरव, ‘फ्लाइंग सिख’, पद्मश्री मिल्खा सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!उन्होंने संघर्ष, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की अमर गाथा रचकर देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया. खेल के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले आप जैसे देश के महान सपूत सदैव युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.”
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “India के महान धावक, ‘फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की पहचान बनाने तक का उनका सफर अद्वितीय है. उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियां सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “अपनी अद्भुत गति, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प से विश्व पटल पर India का गौरव बढ़ाने वाले ‘फ्लाइंग सिख’, ‘पद्म श्री’ मिल्खा सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. संघर्ष से सफलता तक की उनकी प्रेरक यात्रा सदैव युवा खिलाड़ियों को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “अपने अद्भुत पराक्रम और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान धावक, ‘फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर शत-शत नमन. संघर्ष, संकल्प और पुरुषार्थ से सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाला उनका जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एथलेटिक्स में India का गौरव बढ़ाने वाले महान धावक एवं पद्म श्री से सम्मानित, ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका संघर्ष, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा सदैव युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा. भारतीय खेल जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध महान धावक एवं पद्मश्री, मिल्खा सिंह की जयंती पर सादर नमन करता हूं. भारतीय एथलेटिक्स में योगदान और खेल के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा. उनका जीवन युवाओं को लक्ष्य के लिए परिश्रम व अनुशासन की प्रेरणा देता रहेगा.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय खेल जगत के गौरव, विश्व प्रसिद्ध धावक एवं ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उनका संघर्ष, समर्पण और देश के लिए हासिल की गई उपलब्धियां सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “द फ्लाइंग सिख के नाम से विश्वविख्यात एवं ‘पद्म श्री’ से अलंकृत महान धावक मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!कठिन परिस्थितियों से जूझकर उन्होंने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई. उनका संघर्ष एवं अनुशासित जीवन आने वाली पीढ़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”
–
ओपी/एएस
Skip to content