
Mumbai , 28 अगस्त . Actress रसिका दुग्गुल एक बार फिर बहुप्रतीक्षित एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बीना त्रिपाठी (बीना भाभी) के किरदार से वापसी करने के लिए तैयार हैं. Friday को Actress ने फिल्ममेकर के साथ बातचीत के लिए खास पोस्ट शेयर किया है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मिर्जापुर के फिल्ममेकर गुरमीत सिंह के साथ हसी मजाकर करती दिख रही हैं. Actress ने लिखा, “तीन सीजन और एक फिल्म के बाद भी अभी कई बातें बाकी हैं. गुरमीत सिंह जी हम तैयार हैं.”
Actress द्वारा पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही, फिल्ममेकर गुरमीत ने भी कमेंट सेक्शन में लाफ इमोजी से प्रतिक्रिया दी.
आगामी भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी (कालीन भैया की पत्नी और मुन्ना की सौतेली मां) का किरदार निभाती नजर आएंगी.
यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का कोई अगला सीजन नहीं है, बल्कि मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए और बड़े कैनवस पर पेश किया जाएगा. इसमें एक बिल्कुल नई कहानी और कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे, जो वेब सीरीज में नहीं दिखाए गए थे.
फिल्म में मुन्ना भैया और कालीन भैया के व्यवहार से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब और किरदारों की बैकस्टोरी भी देखने को मिलेगी.
फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है. इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं.
‘मिर्जापुर द मूवी,’ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, और रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखेंगे.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
–
एनएस/पीएम
Skip to content