
मिर्जापुर, 16 सितंबर . Samajwadi Party (सपा) ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. मिर्जापुर में सपा की कमान एक बार फिर अशोक यादव को सौंपी गई है. पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिला मिर्जापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामित किया है, जबकि मौजूदा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को पदमुक्त कर दिया गया है.
Samajwadi Party के केंद्रीय कार्यालय 18, कॉपरनिक्स लेन, New Delhi से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
Wednesday को जारी कार्यालय-ज्ञापन के अनुसार, Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से अशोक यादव निवासी सिविल लाइन मिर्जापुर को Samajwadi Party जिला मिर्जापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामित किया जाता है. इस आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम के हस्ताक्षर हैं.
आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष Samajwadi Party उत्तर प्रदेश, नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को प्रेषित की गई है.
बताया जा रहा है कि मिर्जापुर में संगठन की निष्क्रियता और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह बदलाव किया गया है. 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है. पूर्वांचल में मिर्जापुर सपा के लिए अहम जिला माना जाता है और यहां पार्टी नए सिरे से सामाजिक समीकरण साधना चाहती है.
अशोक यादव इससे पहले भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी अशोक यादव को जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है और कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पैठ है. यही वजह है कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.
वहीं, देवी प्रसाद चौधरी को हटाए जाने को लेकर भी चर्चा तेज है. सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक गतिविधियों में सुस्ती और चुनावी तैयारियों में अपेक्षित सक्रियता न दिखाने के कारण उन्हें पद से हटाया गया है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content