मिजोरम: घर में आग लगने से दिव्यांग महिला की जलकर मौत

आइजोल, 1 सितंबर . मिजोरम के खावजावल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां घर में आग लगने से एक 21 वर्षीय दिव्यांग महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी मिजोरम के खवहाई गांव में जब घर में आग लगी तो अंदर मौजूद एकमात्र व्यक्ति लालहरियात्जुआली (वोहबिक) थीं.

Police अधिकारी ने बताया कि घर में परिवार के चार सदस्य रहते थे, लेकिन घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी जब आसपास के लोगों ने आग देखी और उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे. हालांकि, जब तक वे घर पहुंचे, आग ने पूरे ढांचे को जलाकर राख कर दिया था और पीड़िता को बचाया नहीं जा सका.

अधिकारी ने बताया कि लालहरियात्ज़ुआली बिस्तर पर थीं और शारीरिक अक्षमता के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाईं. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

मिजोरम के Chief Minister लालदुहोमा ने घटना पर दुख जताया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के नियमों के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

लालदुहोमा ने कहा कि वह लालहरियात्ज़ुआली की मौत से बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

social media पोस्ट में Chief Minister ने कहा, “मुझे बहुत दुख के साथ पता चला है कि आज दोपहर खवजॉल जिले के खवहाई में गुरखुमा के घर में आग लग गई, जिसमें उनकी 21 वर्षीय बेटी लालहरियात्ज़ुआली (वोहबिक) की जान चली गई.

उन्होंने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन सभी लोगों के साथ रहें और उन्हें सांत्वना दें जो मृतका से प्यार करते थे और उनके करीबी थे.”

Chief Minister ने कहा कि एसडीआरएफ के नियमों के अनुसार, लालहरियात्ज़ुआली के परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके साथ ही इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए नियमों के तहत हर संभव मदद पर भी विचार किया जाएगा.

डीके/डीकेपी