
New Delhi, 3 अक्टूबर . दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर India के बाकी बचे हिस्सों के साथ-साथ पूरे Gujarat और Madhya Pradesh तथा बिहार, Jharkhand, छत्तीसगढ़ और Maharashtra के कुछ हिस्सों से भी वापसी कर ली है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Saturday को जारी अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून वापसी की रेखा Saturday को 27.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश/86.5 डिग्री पूर्वी देशांतर, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होते हुए 17.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश/71.8 डिग्री पूर्वी देशांतर तक बनी हुई है.
आईएमडी के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मराठवाड़ा, विदर्भ, बिहार और Jharkhand के अधिकांश हिस्सों, मध्य Maharashtra और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, यहां 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. वहीं, 3 अक्टूबर को असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
इसके अलावा 4 से 6 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 और 6 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.
आईएमडी के अनुसार, इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं. पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा पश्चिम-मध्य अरब सागर और आसपास के क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं.
कोमोरिन और आसपास के क्षेत्र तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के पास भी चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर Gujarat तक मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ यानी द्रोणिका बनी हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तथा 5 से 9 अक्टूबर के दौरान Himachal Pradesh और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Haryana, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 9 अक्टूबर को व्यापक बारिश का अनुमान है.
इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. Himachal Pradesh में 6 से 8 अक्टूबर और उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
मध्य India में पश्चिमी Madhya Pradesh में 8 और 9 अक्टूबर, पूर्वी Madhya Pradesh में 7 से 9 अक्टूबर तथा छत्तीसगढ़ में 5 से 9 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में 6 और 7 अक्टूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है.
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की वापसी के बावजूद देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
–
डीएससी
Skip to content