माइकल डगलस ने पत्नी कैथरीन जीटा-जोन्स को जन्मदिन पर कहा- पहली नजर में ही हो गया था प्यार

लॉस एंजिलिस, 25 सितंबर . हॉलीवुड Actor माइकल डगलस ने अपनी पत्नी और Actress कैथरीन जीटा-जोन्स के साथ साझा जन्मदिन के मौके पर उनके लिए भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि फिल्मी पर्दे पर उन्हें पहली बार किसी से प्यार तब हुआ, जब उन्होंने कैथरीन को देखा.

माइकल डगलस ने Friday को इंस्टाग्राम पर कैथरीन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में अपनी आने वाली संस्मरण पुस्तक ‘वन हेलुवा राइड’ का एक अंश भी लिखा.

उन्होंने लिखा, “फिल्मी पर्दे पर मुझे कभी किसी से प्यार नहीं हुआ था, जब तक मैंने कैथरीन को नहीं देखा. वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं थीं, बल्कि उनमें एक ऐसा जादू था जो सुंदरता से कहीं बढ़कर था.”

माइकल ने आगे कहा, “मुझे उतना यकीन पहले कभी किसी बात पर नहीं हुआ था, जितना इस बात पर था कि वही मेरी जीवनसाथी हैं. जिंदगी में ऐसा पल शायद सिर्फ एक बार आता है, जब आपको बिना किसी शक के महसूस होता है कि आप किसी खास इंसान के साथ रहने के लिए बने हैं. जन्मदिन मुबारक हो, कैथरीन. मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करता रहूंगा.”

कैथरीन जीटा-जोन्स ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “धन्यवाद डार्लिंग. तुम्हें भी जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यार.”

माइकल डगलस और कैथरीन जीटा-जोन्स ने साल 2000 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं—डिलन (24) और कैरीज़ (21). उनकी पहली मुलाकात अगस्त 1998 में फ्रांस के डोविल अमेरिकन फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां Actor डैनी डेविटो ने दोनों का परिचय कराया था.

दोनों ने 31 दिसंबर 1999 को सगाई की और 18 नवंबर 2000 को न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में शादी की. माइकल डगलस की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले उनकी शादी डायंड्रा लुकर से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा कैमरून डगलस है.

–

डीएससी