
Mumbai , 15 अक्टूबर . हॉलीवुड के दिग्गज Actor माइकल डगलस की किताब बेस्टसेलर लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैथरीन जेटा-जोन्स ने social media पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी.
कैथरीन ने लिखा कि उन्हें पहले से ही पता था कि उनके पति नंबर वन हैं, लेकिन अब पूरी दुनिया भी इस बात से सहमत है.
कैथरीन ने इंस्टाग्राम पर माइकल डगलस की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए लिखा, ”नंबर वन बेस्टसेलर. न्यूयॉर्क टाइम्स. हर जगह, हर चीज में, एक साथ. मुझे तो पहले से ही पता था कि आप नंबर वन हैं. लेकिन, अब लगता है कि पूरी दुनिया भी इस बात से सहमत है. मेरे प्यार, बधाई हो.”
कैथरीन जेटा-जोन्स और माइकल डगलस की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसके एक साल बाद यानी 2000 में शादी कर ली. इस कपल के दो बच्चे हैं. उनके बेटे का नाम डायलन माइकल और बेटी का नाम कैरिस जेटा है.
कपल अक्सर social media पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं.
कैथरीन जेटा-जोन्स अपने एक्टिंग करियर में भी लगातार सक्रिय हैं. इसी साल फरवरी में उन्होंने हिट सीरीज ‘वेडनसडे’ के तीसरे सीजन पर काम शुरू करने की जानकारी दी थी. बता दें कि ‘वेडनसडे’ मशहूर किरदार वेडनसडे एडम्स पर आधारित है, जिसे चार्ल्स एडम्स ने बनाया था.
सीरीज में जेना ओर्टेगा मुख्य किरदार में हैं, जबकि लुइस गजमैन और कैथरीन उनके माता-पिता की भूमिका में हैं.
वहीं, माइकल डगलस हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर कई दशकों तक फैला रहा है.
उन्हें खास तौर पर ओलिवर स्टोन की फिल्म ‘वॉल स्ट्रीट’ में गॉर्डन गेको के किरदार के लिए जाना जाता है. इस भूमिका ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई. उन्हें आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘लुकिंग थ्रू वॉटर’ में देखा गया था.
–
पीके/एबीएम
Skip to content