
Mumbai , 9 अक्टूबर . Actress रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. Actress अपनी सफलता का श्रेय मां पुष्पावली को देती हैं. रेखा अक्सर कार्यक्रम या बातचीत में मां से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं, लेकिन शायद ही लोगों को उनकी मां के साथ बचपन का वह किस्सा पता होगा, जो हम आपको बताने जा रहे हैं.
दरअसल, Actress रेखा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए. शो के दौरान Actress से अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया, “आपने एक साथ कितनी फिल्मों में काम किया है?”
इस पर Actress ने कहा था, “एक बार में मैंने कम से कम 40 फिल्में साइन की थी और 14 फिल्मों में एक-साथ किया था. मेरी मां, मुझसे हमेशा कहती थीं कि बेटा तुम्हें कितनी भी शोहरत या फिर ऑस्कर अवॉर्ड ही क्यों न मिल जाए, लेकिन तुम्हें हमेशा विनम्रता से ही पेश आना है, तभी तुम मेरी बेटी होगी. अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम मेरी बेटी नहीं.”
शो के दौरान Actress ने बताया कि बचपन में उनकी मां से उन्हें बहुत मार पड़ी है. Actress ने कहा था, “मैंने मेरी मां से बहुत मार खाई है, क्योंकि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हुआ करती थी. अगर मैं फेल हो जाऊं, तो मुझे मां से लंबी बेंत से बहुत मार पड़ती थी. बांस की बेंत देखने में बहुत पतली लगती है, लेकिन जब मार पड़ती थी, तो बहुत जोर से लगती थी.”
एक बार स्कूल में फेल होने पर उन्हें मां से उसी बेंत से बहुत मार पड़ी थी. Actress ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें तब मार्कशीट में लिखे शब्दों का मतलब सही तरीके से नहीं पता था. उन्हें लगा था कि उनके बहुत अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन जैसे ही मां ने मार्कशीट देखी तो गुस्से में बेंत से रेखा की खूब पिटाई की. रेखा ने दावा किया था कि वे निशान अभी भी शरीर पर मौजूद हैं. एक बच्चे की चंचलता, मासूमियत और मां-बेटी के रिश्तों को रेखा ने इतने चुलबुले अंदाज में बयां किया था कि सब हंसने लगे थे.
Actress ने आगे बातचीत में बताया कि वह बहुत नटखट हुआ करती थीं और अक्सर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर से अक्सर डांट के साथ-साथ मार पड़ती रहती थी.
Actress ने अपने एक क्रेजी फैन का भी किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि वह फैन रेखा से मिलने की ललक में उनकी गाड़ी के सामने लेट गया था. उन्होंने कहा, “एक बार मेरी गाड़ी निकल रही थी, तभी एक फैन उसके सामने लेट गया और कहने लगा, अगर गाड़ी से निकलकर मुझे झप्पी नहीं दी, तो मार डालो मुझे.” तब रेखा गाड़ी से बाहर निकली और फैन से मिली थीं.
–
एनएस/एएस
Skip to content