
देहरादून, 15 नवंबर . हरिद्वार से बहती मां गंगा का गहरा नीला और स्वच्छ जल इन दिनों देश-विदेश में सकारात्मक चर्चा का विषय बना हुआ है. जबकि पहले मां गंगा में प्रदूषण की खबरें प्रसारित होती थीं, इस स्थिति में बदलाव का श्रेय धामी Government के दीर्घकालिक और तात्कालिक प्रयासों को जाता है, जिसके तहत नमामि गंगे परियोजना के तहत जहां एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग के जरिए गंगा को स्वच्छ बनाने का आधारभूत ढांचा विकसित किया गया, वहीं गंगा बंदी के दौरान व्यापक स्वच्छता अभियान से इस मिशन को फाइनल टच दिया गया. नतीजा अब निर्मल गंगा का सपना सच होने के करीब पहुंच गया है.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए गंगा और इसकी सहायक नदियों के तट वाले शहरों में एसटीपी प्लांट के कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया गया, साथ ही छोटी- छोटी बस्तियों से होकर गंगा में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया. इस तरह गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आधारभूत ढांचा अब काफी मजबूत हो गया है.
इसके साथ ही इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में प्रशासन ने व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया. इस अभियान में विभिन्न विभागों, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने भाग लेकर 100 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया. इस स्वच्छता अभियान में ना सिर्फ घाटों और नदी तटों पर सफाई की गई, बल्कि नदी तट में वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों को एकत्रित किया गया. इस तरह दीपावली की रात जब मां गंगा का जल पूरे वेग के साथ हर की पैड़ी के पवित्र क्षेत्र पर लौटा तो पूरे तीर्थक्षेत्र में मां गंगा के दिव्य स्वरूप के दर्शन होने लगे. अब प्रशासन मां गंगा को आगे भी इसी तरह स्वच्छ बनाने के लिए तीर्थयात्रियों के बीच लगातार काम कर रहा है. इस काम में सभी का सहयोग लिया जा रहा है.
गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में उत्तराखंड पेयजल निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके लिए निगम गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर, इनकी निकासी को एसटीपी प्लांट से जोड़ चुका है. साथ ही हरिद्वार में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट दिनरात काम कर रहे हैं. इसी दिशा में शिवालिक नगर में एक एसटीपी के अलावा विभिन्न जगहों पर 8 सीवरेज पम्पिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं. इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है. गंगा बंदी के दौरान जनसहभागिता से चलाया गया सफाई अभियान भी सराहनीय है. हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे.
–
एमएस/
Skip to content