
Mumbai , 20 अक्टूबर . भोजपुरी Actress और गायिका अक्षरा सिंह ने इस नवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर मां दुर्गा की आराधना की. वहीं, नवमी के अवसर पर उनकी मां ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज देकर दिन को और भी खास बना दिया.
दरअसल, नवरात्रि के नौवें दिन घरों और मंदिरों में कन्या पूजन (कंजक) किया जाता है तथा माता के सम्मान में हवन किया जाता है, जिसके बाद नवरात्रि का समापन होता है. Actress अक्षरा सिंह ने बताया कि नवमी के अवसर पर मां उनका कन्या पूजन किया.
Actress ने कन्या पूजन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उनकी मां उनका कन्या पूजन करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनकी मां उनके पैरों को साफ करती हैं, फिर उन पर आलता, माथे पर टीका, चूढियां पहनाती हैं और आखिर में चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन करती हैं.
Actress ने पोस्ट के जरिए बताया कि यह परंपरा उनकी मां हर साल निभाती हैं और इस बार भी वह उनके इंतजार में थीं और Actress नवमी के दिन पहुंच गईं. अक्षरा सिंह ने लिखा, “आज नवमी पर Mumbai स्थित घर पहुंची, तो मम्मी अपनी आखिरी कन्या के पूजन के लिए मेरा इंतजार कर रही थीं और वो कन्या मैं हूं. हर साल की तरह इस बार भी ये रस्म छूटने नहीं दी आते ही ऐसा सरप्राइज मिला कि मन भर आया. मां के लिए हम हमेशा उनकी छोटी-सी कन्या ही रहते हैं चाहे कितने भी बड़े हो जाएं. मम्मी सब कुछ देने के लिए आपका शुक्रिया.”
Actress का यह वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. सभी यूजर्स अक्षरा और उनके मां के स्नेह की जमकर सराहना कर रहे हैं.
Actress ने नवरात्रि के पावन पर्व पर उनका नया देवी गीत ‘दुर्गा मैया से सीख न धूल फूल चटावे के’ (गीतकार मनोज भावुक) उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं, अक्षरा सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और Patna में आयोजित विभिन्न नवरात्रि व डांडिया कार्यक्रमों में शामिल हुईं, जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी.
–
एनएस/पीएम
Skip to content