महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेल करने वाले मोहम्मद माजिन को यूएई से भारत लाया गया

New Delhi, 20 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और Maharashtra Police के साथ मिलकर ‘रेड नोटिस’ वाले आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से India वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है.

सीबीआई के अनुसार, मोहम्मद माजिन Maharashtra Police द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था. उसने पीड़िता को शादी का झूठा झांसा देकर अपने जाल में फंसाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण किया. इसमें उससे धोखे से 18 लाख रुपए ऐंठना भी शामिल है. इस मामले में अदालत के समक्ष चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है. जांच में यह भी सामने आया कि उसने इसी तरह शादी का झांसा देकर 13 अन्य महिलाओं का भी शोषण किया, उनसे पैसे लिए और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी बनाए. इसके बाद आरोपी विदेश भाग गया था.

Maharashtra Police के अनुरोध पर सीबीआई (एनसीबी-New Delhi) ने इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया. यूएई के अधिकारियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे India वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की अनुमति दे दी.

Maharashtra Police की एक टीम यूएई गई, जहां आरोपी मोहम्मद माजिन को उन्हें सौंप दिया गया. इसके बाद टीम आरोपी को लेकर Friday को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. Maharashtra Police अब आरोपी से पूछताछ करने के साथ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

बता दें कि India में इंटरपोल के ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के रूप में सीबीआई अंतरराष्ट्रीय Police सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘भारतपोल’ के माध्यम से देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. 2019 से अब तक इंटरपोल के जरिए 300 से अधिक वांछित अपराधियों को India वापस लाया गया है. इनमें 2026 में अब तक वापस लाए गए 74 भगोड़े भी शामिल हैं.

–

ओपी/डीकेपी