महिला की हत्या का खुलासा, पति के प्रेम संबंधों से नाराज पत्नी ने की थी हत्या, गिरफ्तार

नोएडा, 14 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के थाने फेस-2 की Police ने ग्राम याकूबपुर में महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान शीला कुमारी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपने पति के मृतका मनीषा के साथ प्रेम संबंध होने के कारण ईर्ष्या में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से आरोपी महिला फरार थी.

Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 14 अक्टूबर को उसे बीपीएल कट, सेक्टर-88 नोएडा से गिरफ्तार किया. Police के अनुसार, ग्राम याकूबपुर में 5 अक्टूबर को एक महिला का शव मिलने की सूचना पीआरवी कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना फेस-2 Police को मिली थी. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान मृतका की पहचान मनीषा, निवासी जनपद कासगंज के रूप में हुई.

Police ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए. इसके बाद Police ने मामले में वांछित आरोपी महिला की तलाश शुरू की. मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से Police आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शीला कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को नितिन पुत्र मुकेश के साथ हुई थी. आरोपी के बयान के अनुसार, उसके पति के मनीषा के साथ प्रेम संबंध थे. पति के कहने पर वह मनीषा के साथ एक ही कमरे में रहने लगी थी. इसी दौरान उसे मनीषा से ईर्ष्या होने लगी थी.

Police के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को उसका पति अपनी गाड़ी से कासगंज स्थित आरटीओ कार्यालय गया था. पति के घर से बाहर जाने के बाद उसके मन में मनीषा को रास्ते से हटाने का विचार आया. आरोप है कि अगले दिन, यानी 5 अक्टूबर को उसने मनीषा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गई.

Police ने जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी शीला कुमारी पत्नी नितिन है. वह मूल रूप से नगला सहजन, पोस्ट नरथर, थाना पटियाली, जनपद कासगंज की निवासी है. वर्तमान में वह ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में रह रही थी. उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई गई है.

–

पीकेटी/डीकेपी