
New Delhi, 30 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को Gujarat के बनासकांठा में महिला किसानों और पशुपालकों से संवाद किया और इसे महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण बताया.
पीएम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर महिलाओं से बातचीत के अंश साझा किए. उन्होंने लिखा, “बनासकांठा में हुई यह बातचीत आपको बहुत खुश कर देगी. यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कैसे कृषि, डेयरी और पशुपालन ने महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाया है.”
Union Minister पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “जब नारी शक्ति सबसे आगे हो! Gujarat के बनासकांठा में ‘India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ के उद्घाटन के अवसर पर Prime Minister मोदी ने India के कृषि, डेयरी और पशुपालन क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं से बातचीत की. यह दृश्य बेहद सुखद था.”
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने लिखा, “India की शक्ति उसकी नारी शक्ति में निहित है. पीएम मोदी Gujarat के बनासकांठा में India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर में हमारे डेयरी और पशुपालन क्षेत्रों में बदलाव लाने वाली मेहनती महिलाओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. उनका समर्पण, लचीलापन और नेतृत्व एक सशक्त, आत्मनिर्भर India की सच्ची भावना है.”
Prime Minister ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी किया. उन्होंने India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर में डेयरी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात की और कहा कि India की शक्ति उसकी नारी शक्ति में निहित है.
Prime Minister ने कहा कि खेतों और डेयरी से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी तक बनासकांठा विकास में नए कदम उठा रहा है. नवरात्रि के ठीक बाद मां अंबा की पवित्र धरती पर बोलते हुए उन्होंने महिलाओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया और देश भर के करीब 10 करोड़ छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की. Gujarat के 50 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हुए, जिसमें बनासकांठा के लाखों परिवारों को लगभग 50 करोड़ रुपए मिले.
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान, हमारे अन्नदाता, विकसित India के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं, और Government ने हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि 2013-14 के मुकाबले देश का कृषि बजट पांच गुना से अधिक बढ़ा दिया गया है. पिछले कुछ वर्षों में Government की नीतियों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का लाभ या बचत हुई है. इसमें से अकेले पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपए सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं. वैश्विक स्तर पर खाद की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच Government ने किसानों को राहत दी है.
पीएम ने कहा कि Government ने इस पर लगभग 16 लाख करोड़ रुपए खर्च किए. साथ ही पिछले 12 साल में गेहूं और धान के किसानों को एमएसपी के रूप में 24 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है. पीएम फसल बीमा योजना के तहत पिछले 10-12 वर्षों में किसानों को 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक मुआवजा मिला है. पीएम-कुसुम योजना के तहत लगभग 12 लाख सोलर पंप बांटे गए हैं, जिससे 80 करोड़ लीटर से अधिक डीजल की बचत हुई है.
उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पिछले दशक में डेयरी और पशुपालन में विज्ञान और तकनीक का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है. अंत में पीएम ने कहा, “अपने जीवन के अंतिम क्षण तक, मैं केवल आपकी सेवा के लिए समर्पित रहूंगा.”
–
एससीएच/
Skip to content