महिला आरक्षण में अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए सब-कोटा हो : तेजस्वी यादव

Patna, 29 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण के भीतर अति पिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग की है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत होना चाहिए और इसके भीतर सभी वंचित वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव की शुरू से मांग रही है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं, बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के भीतर अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने Government से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया.

बिहार की एनडीए Government पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव समाप्त होने और नई Government बनने के बाद राज्य में कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला और अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. उन्होंने Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि Government अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने के बजाय शब्दों के अंतर में उलझी हुई है.

उन्होंने राज्य में गरीबी, भुखमरी और पलायन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए किसी शादी-ब्याह में लोगों की हालत देखी जा सकती है. उन्होंने Government से सवाल किया कि ऐसा कौन सा काम हुआ है, जिसकी अपनी कोई योजना या उपलब्धि हो. तेजस्वी ने चुनाव के दौरान 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अब Government लोगों से सब्सिडी वापस करने की बात कर रही है.

उन्होंने कहा कि चुनाव में वादे किए गए लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर सवाल उठ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए का शासन 20 साल से अधिक समय से है और केंद्र में भी इसी गठबंधन की Government है. इसके बावजूद बिहार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में देश में अग्रणी नहीं बन पाया है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार गरीबी, पलायन, भुखमरी, भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में आगे है. वहीं, Chief Minister सम्राट चौधरी की ओर से जिला अधिकारियों के साथ की जा रही बैठकों पर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister अधिकारियों पर अपराध, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार के मामलों में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं.

तेजस्वी ने Chief Minister सम्राट चौधरी पर एक हत्या के मामले में आरोपी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में तबादलों और नियुक्तियों का बड़ा सिलसिला चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें इन बैठकों की जानकारी देते रहते हैं. उनके मुताबिक, बैठकों का वास्तविक उद्देश्य अधिकारियों पर दबाव बनाना है, जबकि मीडिया के सामने दिए जा रहे बयान केवल जनता को दिखाने के लिए हैं.

–

एमएनपी/पीएम