महिला आरक्षण बिल में बाधक बनी कांग्रेस, फिर भी मिलेगा समर्थन : मृत्युंजय तिवारी

Patna, 27 नवंबर . भाजपा नेता नेता मृत्युंजय तिवारी ने डिलिमिटेशन (परिसीमन) और महिला आरक्षण बिल के लिए 30 नवंबर को प्रस्तावित संसद सत्र, एनडीए की दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की चुनौती और Supreme Court के उस आदेश पर टिप्पणी की जिसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव के इस आरोप का भी जिक्र किया कि भाजपा नेताओं का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें छोड़ देती है.

30 नवंबर को प्रस्तावित संसद सत्र पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “30 नवंबर से संसद का एक विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिल पास होने की उम्मीद है. Prime Minister ने स्पष्ट कर दिया है कि महिला आरक्षण बिल में कोई रुकावट नहीं आएगी और इसे हर हाल में पास कराया जाएगा. परिसीमन बिल (डिलिमिटेशन बिल) भी पेश किए जाने की संभावना है, जिसके लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी. राष्ट्रीय हित में लिए गए फैसलों के साथ विपक्ष के सांसद भी खड़े होंगे. ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि अंत में सभी को जनादेश के लिए जनता के पास ही जाना होगा. इसलिए, विपक्ष के सांसद भी राष्ट्रीय हित में केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi द्वारा लिए जा रहे फैसलों का समर्थन करेंगे. विपक्षी दल हर अच्छी पहल का विरोध करते हैं और उसे लागू करने में बाधाएं खड़ी करते हैं. यही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का असली चेहरा और चरित्र है.”

महिला आरक्षण बिल पर उन्‍होंने कहा कि मैंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि केंद्र Government आधी आबादी का सम्‍मान और उनका हक देना चाह रही है. इसमें कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां बाधक बनी हैं. विपक्षी पार्टियों के सांसद भी समर्थन में खड़े होंगे, ये हमें भरोसा और पूरी उम्‍मीद है.

Patna में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने के Supreme Court के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह अदालत का फैसला है. अदालत के फैसले पर कोई Political प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.”

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने आनंद मोहन मामले को लेकर तेजस्‍वी यादव की टिप्‍पणी पर जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव दूसरे के हालात की चिंता न करते हुए खुद की चिंता करें तो बेहतर होगा. उनके इतिहास के बारे में जनता जानती है.

–

एएसएच/