महिला आरक्षण को कुछ लोग अपने परिवार की महिलाओं तक सीमित रखना चाहते हैं : संजय झा

Patna, 28 नवंबर . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग महिला आरक्षण को केवल अपने परिवार की महिलाओं तक सीमित रखना चाहते हैं. उनके लिए महिला आरक्षण का दायरा अपने परिवार से आगे नहीं बढ़ता. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण निश्चित रूप से होना चाहिए और परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण समाहित हो जाएगा.

मीडिया से बातचीत में Saturday को संजय झा ने कहा कि पिछले पांच दशकों में प्रत्येक संसदीय और विधानसभा क्षेत्र की आबादी में काफी वृद्धि हुई है. इसी वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए परिसीमन का प्रस्ताव लाया गया है. सामने आई जानकारी के अनुसार, इससे प्रत्येक राज्य में लगभग 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी, जो समय की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का एक-तिहाई प्रावधान पहले ही पारित हो चुका है. अब सीटों की संख्या बढ़ने पर महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ेगी. यह स्वागत योग्य कदम है.

संजय झा ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार ने देश में पहली बार बिहार में पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था. उनका मानना था कि एक-तिहाई आरक्षण तो न्यूनतम गारंटी है. नीतीश कुमार के आने से पहले बिहार में महिलाओं के लिए ऐसा आरक्षण नहीं था. पिछले चार-पांच पंचायत चुनावों में लाखों महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं. आज मुखिया और जिला परिषद सदस्य के रूप में काम कर रहीं महिलाएं भविष्य में विधानसभा और Lok Sabha में भी नेतृत्व करेंगी.

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने सभी दलों के लिए महिला नेतृत्व की एक बड़ी खेप तैयार की है. पार्टी और उसके नेता हमेशा महिला आरक्षण के प्रबल समर्थक रहे हैं और समय-समय पर इसे साबित भी किया है. विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए जदयू नेता ने कहा कि विरोध करने वाले ठोस तर्क भी नहीं दे रहे हैं. आज एक सांसद का क्षेत्र इतना बड़ा हो गया है कि जनप्रतिनिधियों के लिए पांच वर्षों में प्रत्येक गांव और पंचायत तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. परिसीमन का मूल उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों को व्यवस्थित करना है, ताकि जनप्रतिनिधि जनता के लिए अधिक सुलभ हों और उनकी समस्याएं सुन सकें.

उन्होंने कहा कि सामान्य महिलाएं भी राजनीति में आना चाहती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए. महिला आरक्षण से उनके लिए राजनीति में आने के रास्ते खुलेंगे. उन्होंने कहा कि महिलाएं अब बेहद जागरूक हैं और बिहार में वे अपनी स्वतंत्र सोच से मतदान करती हैं. चुनाव में वे यह भी देखती हैं कि कौन सी पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने का समर्थन कर रही है और कौन इस सकारात्मक बदलाव का विरोध कर रही है.

–

एमएनपी/पीएम