महिला आरक्षण के बहाने 25 साल तक सत्ता में बने रहने के लिए परिसीमन बिल ला रही भाजपा: सौरभ भारद्वाज

New Delhi, 28 नवंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराने की भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए केंद्र Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा परिसीमन के जरिए अगले 25 वर्षों तक सत्ता में बने रहने की रणनीति तैयार कर रही है.

उनके मुताबिक, यदि परिसीमन की प्रक्रिया में भाजपा को मनमानी करने का मौका मिला तो निर्वाचन क्षेत्रों का गठन इस तरह किया जा सकता है कि अधिकांश मतदाता उसके विरोध में होने के बावजूद चुनाव में भाजपा को ही जीत मिले और वह बार-बार केंद्र व राज्यों में Government बनाती रहे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को आगे करके परिसीमन बिल पास कराना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन का असली उद्देश्य चुनावी क्षेत्रों का ऐसा पुनर्गठन करना है, जिससे भाजपा को Political फायदा मिलता रहे. उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य में भाजपा को केवल 40 प्रतिशत क्षेत्रों में समर्थन हासिल है और 60 प्रतिशत क्षेत्र विपक्षी दलों के प्रभाव में हैं, तो निष्पक्ष परिसीमन और चुनाव के बाद विपक्ष को अधिक सीटें मिलनी चाहिए. लेकिन परिसीमन में हेरफेर करके इस चुनावी गणित को पूरी तरह बदला जा सकता है.

सौरभ भारद्वाज ने परिसीमन की प्रक्रिया को उदाहरण के जरिए समझाते हुए कहा कि मान लीजिए किसी राज्य में 20 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां भाजपा के समर्थक अधिक हैं, जबकि 30 क्षेत्रों में विपक्षी दलों का प्रभाव है. इस स्थिति में भाजपा का समर्थन 40 प्रतिशत और विपक्ष का समर्थन 60 प्रतिशत माना जाएगा. सामान्य परिस्थितियों में विपक्ष को 60 प्रतिशत सीटें और भाजपा को 40 प्रतिशत सीटें मिलनी चाहिए. इससे राज्य में विपक्षी दल की Government बनने की संभावना होगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा को निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन की खुली छूट मिलती है तो वह अपने हिसाब से विधानसभा और Lok Sabha सीटों की सीमाएं तय कर सकती है. इसके लिए भाजपा के मजबूत जनाधार वाले चार क्षेत्रों को एक निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया जा सकता है, जबकि विपक्ष के मजबूत जनाधार वाले केवल दो क्षेत्रों को उसी निर्वाचन क्षेत्र में जोड़ा जा सकता है. इस तरह भाजपा समर्थित उम्मीदवार के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के प्रभाव वाले कई क्षेत्रों को मिलाकर एक बड़ा निर्वाचन क्षेत्र बनाया जा सकता है. इससे विपक्ष को कम सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा अपने समर्थन वाले इलाकों को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बांटकर ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है.

सौरभ भारद्वाज के अनुसार, इस तरह चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करके भाजपा पांच सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्ष को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में जनता की नाराजगी और विपक्ष के विरोध के बावजूद भाजपा सत्ता में बनी रह सकती है.

भारद्वाज ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि यदि Prime Minister Narendra Modi और भाजपा वास्तव में महिलाओं को Political रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं तो उन्हें केवल 33 प्रतिशत आरक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए. देश की आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए.

उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को केवल सांसद और विधायक बनाने तक ही क्यों सीमित रखा जा रहा है? यदि Government वास्तव में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में देखना चाहती है तो Prime Minister, Chief Minister और मंत्रियों के पदों पर भी महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए, न कि केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व दिया जाए. आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में 22 राज्यों में भाजपा की Governmentें हैं. ऐसे में भाजपा को कम से कम 11 राज्यों में महिला Chief Minister बनानी चाहिए. यदि भाजपा महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर गंभीर है तो उसे सत्ता के शीर्ष पदों पर भी महिलाओं को बराबर अवसर देना चाहिए.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Chief Minister और Prime Minister जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाओं और पुरुषों को समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. एक बार महिला Chief Minister और एक बार पुरुष Chief Minister तथा इसी तरह Prime Minister के पद पर भी महिलाओं और पुरुषों को बारी-बारी से मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा से महिलाओं को केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व देने के बजाय वास्तविक Political अधिकार देने की मांग उठाएं.

उन्होंने कहा कि भाजपा को महिला आरक्षण के नाम पर टोकनिज्म नहीं करना चाहिए. यदि Government वास्तव में महिलाओं की चिंता करती है तो उसे Prime Minister, Chief Minister और मंत्री पदों पर भी 50 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए.

–

पीकेटी/एएसएच