महिला आरक्षण और परिसीमन पर एनडीए का पलटवार, विपक्ष पर लगाया बाधा डालने का आरोप

New Delhi, 27 नवंबर . महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर विकास कार्यों और संवैधानिक सुधारों में बाधा डालने का आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने विपक्ष पर जनता का विश्वास खोने और चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग तथा ईवीएम पर फोड़ने का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल का हवाला देते हुए महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सवाल उठाए.

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. विपक्षी दल लगातार चुनाव हार रहे हैं और जनता का विश्वास भी खो चुके हैं. इसी वजह से उनके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले भी वोट चोरी करता रहा है, लेकिन जब उसकी पार्टी चुनाव जीतती है तो उसे वोट चोरी की याद नहीं आती. चुनाव हारने पर ही विपक्ष इस तरह के आरोप लगाता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने लगता है. विशेष सत्र बुलाए जाने पर Chief Minister साय ने कहा कि देश के लिए यह अच्छी बात है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. इससे जनता को काफी लाभ होगा. एनडीए Government इस सत्र में जो भी विधेयक लेकर आएगी, वे सभी देश की जनता के हित में होंगे.

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य यामिनी शर्मा ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को उपदेश देने से पहले कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसने 50 साल से अधिक समय तक परिसीमन की प्रक्रिया को क्यों रोके रखा. दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में क्यों विफल रही? उन्होंने कहा कि अब जब एनडीए Government परिसीमन से जुड़े विधेयक को पारित कराने की दिशा में काम कर रही है तो कांग्रेस भाजपा पर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रही है.

यामिनी शर्मा ने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस ने कई बार संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने 42वें संविधान संशोधन और वर्ष 1993 तथा 2008 में विश्वास मत हासिल करने के दौरान सांसदों को प्रलोभन देने के आरोपों का भी जिक्र किया.

BJP MP विवेक ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को रोका नहीं जाना चाहिए. उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका Government के कामकाज में बाधा डालने की नहीं, बल्कि रचनात्मक सहयोग देने की होनी चाहिए. कांग्रेस विकास और समाज के विभिन्न वर्गों की तरक्की से जुड़े मामलों में भी अड़चन पैदा करती है. विपक्ष केवल बाधा डालने की राजनीति कर रहा है, जो देश के हित में नहीं है.

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र के एजेंडे पर विवेक ठाकुर ने कहा कि संसद को कुछ सरकारी कामकाज भी निपटाने हैं. सत्र का स्पष्ट एजेंडा सामने नहीं आया है. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. एक-दो दिनों में सदन की कार्यवाही और संभावित एजेंडे की तस्वीर साफ हो जाएगी.

–

पीएम