महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा पैकेज लाएंगे: सीएम योगी

Lucknow, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का बड़ा उपहार दिया है. इस अवसर पर Chief Minister ने कहा कि Government जल्द ही प्रदेश के अन्नदाता किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए बड़ा पैकेज लाएगी.

लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने Prime Minister उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपए की धनराशि बटन दबाकर सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भरे हुए सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपए होती है, जिसमें India Government 335.40 रुपए की सब्सिडी देती है. जो 648.55 रुपए लाभार्थियों को खुद खर्च करने पड़ते थे, वह धनराशि राज्य Government ने दीपावली के उपहार स्वरूप सीधे गैस कंपनियों को भेज दी है. अब लाभार्थी मुफ्त में सिलेंडर प्राप्त कर 650 रुपए की इस बचत से दीपावली की मिठाई और दीये खरीद सकेंगे.

Chief Minister ने प्रदेश के किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अल नीनो, जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है. नुकसान का तात्कालिक मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन Government प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी. इसके साथ ही, आधी आबादी को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए भी Government एक बड़ा पैकेज ला रही है, जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर परिवार का संबल बन सकें.

पूर्ववर्ती कांग्रेस Government पर तीखा प्रहार करते हुए Chief Minister ने कहा कि 2014 से पहले देश के बुरे हाल थे. विकास ठप था और कॉमनवेल्थ, 2जी व कोल जैसे घोटाले आम बात थे. रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए पापड़ बेलने पड़ते थे और 25 से 50 हजार रुपए तक की घूसखोरी चलती थी. 1 मई 2016 को Prime Minister Narendra Modi ने बलिया से उज्ज्वला योजना का शुभारंभ कर इस घूसखोरी पर रोक लगाई. आज उसी का परिणाम है कि वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 140 करोड़ भारतीयों में से 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर खुशहाल जीवन जी रहे हैं.

उन्होंने पूर्ववर्ती सपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में उत्सवों से पहले ही उपद्रव, दंगे और कर्फ्यू शुरू हो जाते थे. लोगों को अपनी संपत्ति बचाने के लाले पड़ते थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे तथा बाजार वीरान रहते थे. आज राह चलती किसी बेटी को छेड़ने या व्यापारी से जबरन वसूली करने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता. ऐसा करने वालों को मालूम है कि उनके लिए जहन्नुम का रास्ता तय है. सुरक्षा का मजबूत वातावरण होने के कारण ही आज महिलाएं निडर होकर नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं.

सीएम योगी ने कहा कि Government हर वर्ग को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में अब प्रदेश की मंडी समितियों और श्रमिक अड्डों पर ‘अन्नपूर्णा भोजनालय’ शुरू किए जाएंगे. इससे दूर-दराज से अपनी उपज लेकर मंडी आने वाले किसानों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को टोकन मनी पर ससम्मान भरपेट भोजन मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि बीओसी बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों के लिए विश्वस्तरीय ‘अटल आवासीय विद्यालय’ पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहां उन्हें नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है.

उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए Government ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, गांव के चौकीदारों और पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि की है. उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को बढ़ाकर राशन की दुकानों को मॉडल शॉप ‘अन्नपूर्णा भवन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. लखपति दीदी और बीसी सखी जैसे कार्यक्रम प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और आधी आबादी को स्वावलंबी बना रहे हैं. समारोह के दौरान Prime Minister उज्ज्वला योजना और राशन वितरण योजना पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया.

खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया तथा कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने Chief Minister को स्मृति चिह्न भेंट किया. Chief Minister ने लाभार्थी शांति, स्वाती शर्मा, तबस्सुम जैदी, आशा गुप्ता, किरण, सबा, बबली रावत, कुसमा, मानसी और राबिया बानो को डेमो चेक प्रदान किए.

–

विकेटी/डीकेपी