महालया के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

New Delhi, 10 अक्टूबर . महालया के पावन अवसर Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं.

Prime Minister Narendra Modi की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “शुभो महालय! हम मां दुर्गा के आशीर्वाद की कामना करते हैं. मां का आशीर्वाद हमारे समाज को खुशी, करुणा और आशा से भर दे. चारों ओर शांति और समृद्धि हो.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “शुभ महालया! महालया के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. मां दुर्गा का आशीर्वाद हर जीवन को असीम आनंद, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर दे. पितृ पक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष की शुरुआत के इस संगम पर, महालया के दिन मां दुर्गा के आगमन का संदेश गूंजता है. मां के आशीर्वाद से हर जीवन असीम आनंद, खुशी और समृद्धि से परिपूर्ण हो.”

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आप सभी भक्तजनों को मां दुर्गा के दिव्यागमन ‘महालया’ की हार्दिक शुभकामनाएं. देवी मां आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और आरोग्य लाएं, मेरी यही कामना है.”

पुरी से BJP MP संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “शुभ महालया! मान्यता के अनुसार आज के दिन मां दुर्गा अपने परम धाम से पृथ्वी लोक की ओर प्रस्थान करती हैं. मां भगवती के शुभ आगमन पर हम सभी उनके श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं. महालया के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के श्रीचरणों में ‘नारायणी नमस्तुते’ का पाठ अर्पित कर रहा हूं. आप सभी भी श्रवण करें और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें.”

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृ‍ति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जब हमारे परिवारों में महिषासुरमर्दिनी की सदाबहार धुनें गूंजती हैं, तो “मां आच्छेन” (मां आ रही हैं) की जानी-पहचानी पुकार हर दिल को खुशी, भक्ति और उम्मीद से भर देती है. महालया की पहली किरण से लेकर ढाक की थाप तक, हम मां दुर्गा का घर में स्वागत करने की तैयारी करते हैं. मां का आशीर्वाद हर दिल को हिम्मत, हर घर को खुशियां और हर नई शुरुआत को उम्मीद दे.”

Jharkhand के पूर्व Chief Minister रघुवर दास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “सभी को मां के शुभ आगमन महालया की हार्दिक शुभकामनाएं. देवी दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, यश और वैभव का संचार करें.”

–

एसडी/पीएम