महाराष्ट्र : स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 1 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

Mumbai , 22 अक्टूबर . Maharashtra में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ोतरी को लेकर विरोध तेज हो गया है. एसोसिएशन ऑफ स्टेट मेडिकल इंटर्न्स (एएसएमआई) से जुड़े इंटर्न डॉक्टरों ने Thursday को Mumbai के प्रसिद्ध जे.जे. अस्पताल में प्रदर्शन किया. डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनके मौजूदा मासिक स्टाइपेंड को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाए.

प्रदर्शन कर रहे इंटर्न्स का कहना है कि दूसरे राज्यों की तुलना में Maharashtra में इंटर्न्स को मिलने वाला मानदेय काफी कम है. उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को लगभग 25,000 या उससे अधिक का स्टाइपेंड दिया जा रहा है. जबकि Mumbai जैसे महानगर में रहने का खर्च बहुत अधिक है, इसके बावजूद यहां का स्टाइपेंड बेहद कम है, जो न्यायसंगत नहीं है.

इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है. वे पिछले कई महीनों से यह मामला मंत्री, राज्य प्रशासन, अस्पताल प्रशासन और डीन के सामने उठा रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया है.

इस पूरे आंदोलन को लेकर एएसएमआई के महासचिव डॉ. रमन पवार ने विस्तार से बात की. उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, अस्पताल प्रशासन के साथ हुई बातचीत, राज्यव्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा, आगे की रणनीति और ड्यूटी के घंटों को लेकर अपनी बात रखी.

डॉ. रमन पवार ने कहा, “यह मुद्दा आज का नहीं है, यह 2024 से चल रहा है. जब 2024 में इसको लेकर प्रदर्शन किया था, तब ही मांग की गई थी कि स्टाइपेंड 30,000 रुपये होना चाहिए, लेकिन Government ने उस समय कोई कदम नहीं उठाया. हम आज फिर उसी मांग को लेकर खड़े हैं.”

उन्होंने बताया, “अगस्त महीने में हमने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव, उपChief Minister , Chief Minister और उनके प्रधान सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र दिए. अगस्त से लेकर अक्टूबर तक हम लगातार पत्र सबमिट कर रहे हैं.”

डॉ. पवार ने आगे बताया, “सितंबर में हमने फिर से एक रिक्वेस्ट लेटर डाला और Government को 15 से 20 दिन का ग्रेस पीरियड दिया ताकि वे जवाब दे सकें, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. फिर 20 दिन बाद 5 अक्टूबर को हमने पुनर्विचार के लिए एक और पत्र डाला, जिसका पूरा प्रिंटआउट और रिसीव्ड कॉपी मेरे पास मौजूद है. उसके बाद भी हमने 10 दिन इंतजार किया, फिर भी कोई जवाब नहीं मिला.”

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मिलने की कोशिश की. दो बार मुलाकात भी हुई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला. किसी भी बैठक की तारीख तय नहीं हुई और न ही कोई ठोस निर्णय लिया गया, जिसके कारण यह मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है.

डॉ. पवार ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल Mumbai तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा, “यह विरोध प्रदर्शन पूरे Maharashtra में हो रहा है. हम पूरे राज्य के इंटर्न्स इस आंदोलन में शामिल हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ Mumbai में प्रदर्शन चल रहा है.”

अस्पताल प्रशासन के स्तर पर हुई बातचीत को लेकर उन्होंने बताया, “पिछले तीन महीनों में हमने अपने डीन को तीन बार पत्र दिए हैं. डीन की तरफ से भी एक प्रस्ताव डीएमईआर को भेजा गया है. डीएमईआर को भी हमने पिछले तीन महीनों में लगभग छह पत्र दिए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया है. सवाल यही है कि जब फाइल वित्त मंत्रालय तक पहुंच गई है, तो फिर अब तक निर्णय क्यों नहीं लिया गया? हमें और कितने दिन इंतजार करना पड़ेगा?”

डॉ. रमन पवार ने कहा, “आज हम साइलेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. हमने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि अगर Government 1 नवंबर तक कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो 2 नवंबर से हम हड़ताल पर चले जाएंगे. हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.”

–

पीआईएम/पीएम